Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आएगा रिश्ता, आज होगी धनवर्षा, शुभ समय 12 बजे के बाद
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 february 2026 : आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि चतुर्थी, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी, पक्ष कृष्ण और योग सुकर्मा है. अशुभ समय दोपहर 1.57 से 03.19 मिनट तक रहेगा. दक्षिण दिशा में जाना खतरनाक हो सकता है. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज का दिन दुर्लभ है. प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं. खर्च नियंत्रण में रहेंगे. करियर में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. ठंडी चीजों से परहेज करें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन भाग्य से भरा रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धनलाभ होगा. नौकरी में पढ़ाई और इंस्टीट्यूशन से जुडे़ कामों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में मिठास बना रहेगा. जीवन संगिनी के साथ डिनर पर समय बिता सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. दांतों और मुंह से जुड़ी हल्की दिक्कत हो सकती है. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है. पक्ष कृष्ण है. योग सुकर्मा है. सूर्योदय 7.07 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 6.03 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.13 से 12.57 तक रहेगा. इसमें किया गया काम चिरकाल तक लंबा फल प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 1.57 से 03.19 मिनट तक रहेगा. दिशाशूल दक्षिण दिशा में होगी.
नौकरी में मिलेगी सफलता
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि को नौकरी, करियर में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में लाभ मिलेगा. ग्राहकों में वृद्धि होगी. प्रयासों से जबरदस्त लाभ मिलेगा. जातकों की सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी. गले, दांत या मुंह से जुड़ी हल्की दिक्कतें हो सकती हैं. ठंडी चीजों से परहेज करें. आज गुनगुना पानी पिये और समय पर भोजन करें. ये फायदेमंद होगा.
रिश्ते होंगे मजबूत
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, प्यार और रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल है. मीठी वाणी से रिश्ते मजबूत होंगे. जीवन संगिनी या प्रेमिका के साथ डिनर पर जा सकते हैं. परिवार के साथ सामूहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए परिवार की सहमति से आए रिश्ते पर बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. किसी शुभ समाचार की संभावना है. घर के बड़े निर्णयों में आपकी राय महत्त्वपूर्ण होगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें