Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज का दिन लाखों में एक, नौकरी में तक्करी तय, माता लक्ष्मी को अर्पित करें सफेद मिठाई
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 8 January 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिश शुभ है. मंगल लाभकारी बनकर सामने आएंगे. गुरु मजबूत निर्णय लेने में मददगार होंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धन संचय होगा. जमीन, वाहन या घरेलू सामान खरीद सकते हैं. आज तिथि षष्ठी है. नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी है. पक्ष कृष्ण है और योग सौभाग्य है. जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें. भले ही प्रगति धीमी हो. प्यार और रिश्तों में स्थिरता बढ़ेगी. प्रेमिका के प्रति भरोसा बढ़ेगा. पार्टनर के साथ फ्यूचर लाइफ पर चर्चा हो सकती है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 8 January 2026 (आज का मेष राशिफल) मिर्जापुर. मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा. निवेश के हिसाब से आज का दिन अच्छा है. एफडी, जमीन और संपत्ति की खरीद कर सकते हैं. आज मजबूत निर्णय ले सकते हैं, जो आपके लिए हितकारी होंगे. खर्च नियंत्रित रहेगा. आमदनी अच्छी होगी. गला, गर्दन और दांत से जुड़ी हुई हल्की परेशानी हो सकती है. आज शिशिर ऋतु और मास माघ है. आज तिथि षष्ठी है और नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी है. पक्ष कृष्ण है और योग सौभाग्य है. सूर्योदय 7.15 मिनट पर और सूर्यास्त 5.40 शायकाल पर होगा. शुभ मुहूर्त 12.6 से 12.48 तक रहेगा. अशुभ मुहूर्त 1.45 से 3.4 मिनट तक रहेगा. दिशाशूल दक्षिण दिशा में है.
बल्ले ही बल्ले
कैसी रहेगी सेहत
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि की सेहत सामान्य रहेगी. गले, गर्दन और सांस से जुड़ी हल्की परेशानियां हो सकती हैं. देर रात्रि तक जागने से बचें. हल्के पानी से गरारा करें. मीठा खाने से परहेज करें, इससे सेहत अच्छा रहेगा. प्यार और रिश्तों में स्थिरता बढ़ेगी. प्रेमिका के प्रति भरोसा बढ़ेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों को भरोसेमंद प्रस्ताव मिल सकता है. प्यार में धैर्य और समझदारी सबसे बड़ा हथियार है. परिवार में सुख व शांति बनी रहेगी. किसी पारिवारिक निर्णय में आपकी राय अहम रहेगी. घर से जुड़ा हुआ कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
शुभ अंक और रंग
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 6 और भाग्यांक 2 होगा. सफेद, गुलाबी और हल्का क्रीमी रंग आपके लिए शुभ होगा. आज उत्तर दिशा में यात्रा करना लाभदायक होगा. सुबह 10 से 12 का समय शुभ होगा. माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें. ओम श्री महालक्ष्मिये : नम का 11 या 108 बार जाप करें. किसी महिला या बच्ची को दूध या चावल दान करें. भाग्य में वृद्धि में होगी और मानसिक शांति मिलेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें