Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन, लेकिन गुस्सा बिगाड़ेगा बना बनाया काम, सूर्यदेव को अर्पित करें जल

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन, लेकिन गुस्सा बिगाड़ेगा बना बनाया काम, सूर्यदेव को अर्पित करें जल


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 26 January 2026 : दैनिक राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मेष राशि के लिए आज का दिन खास है. आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे. ये भाव सुख और संपत्ति में वृद्धि करेगा. विवादों का अंत होगा. शांति आएगी. सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत होगी. गुस्सा आपका दुश्मन है. लाभ के योग हानि में बदल जाएंगे. तगड़ा आर्थिक नुकसान होगा. आज गुस्से से बचने में ही भलाई है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 26 January 2026 (आज का मेष राशिफल) मिर्जापुर. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि अष्टमी और नक्षत्र शून्य है. पक्ष शुक्ल है और योग साध्य है. सूर्योदय सुबह 7.12 पर और सूर्यास्त 5.55 पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 12.12 मिनट से 12.55 मिनट तक रहेगा. इसमें किया गया कोई भी काम चिरकाल तक लाभ प्रदान करेगा. अशुभ समय राहुकाल 8.32 से 9.53 तक रहेगा. यह समय सबसे ज्यादा हानिकारक होता है. कोई नया काम नहीं करें. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. मेष राशि के लिए आज का दिन परिवारिक जिम्मेदारी और सामाजिक कार्यों में बीत जाएगा. प्रशासनिक और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, सीने और पेट से जुड़ी हुई दिक्कत हो सकती है. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेगा. यह भाव सुख, घर, माता और संपत्ति में वृद्धि करेगी. परिवार में चल रहे विवादों का अंत होगा और सुख व शांति आएगी. सूर्य कुम्भ राशि में कर्त्तव्य और सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूत करेंगे. यह सबसे ज्यादा लाभ आपकी शक्ति और साहस को बढ़ाने में करेंगे. दिन परिवार की जिम्मेदारियों में गुजर जाएगा. गुस्सा आपका दुश्मन है, इससे बचें और आवेगी निर्णय नहीं लें. ऐसा करने पर लाभ के योग हानि में बदल जाएंगे और तगड़ा आर्थिक नुकसान होगा.

मेष राशि के लिए आज मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा. सीने और पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. ठंडी चीजों से परहेज करें. गर्म पानी और हल्का भोजन लें, इससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होंगी. योग और प्राणायाम नियमित करें. सुबह उठकर टहलें. सरकारी, प्रशासनिक व अन्य क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए विशेष दिन है. कार्यस्थल पर पहचान और सम्मान दोनों मिलेगा. घर से जुड़े व्यवसाय व रियल स्टेट से जुड़े कामों में वृद्धि होगी. नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी और काम में वृद्धि होगा.

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 4 और भाग्यांक 7 है. शुभ रंग केसरिया, हरा और सफेद रहेगा. शुभ दिशा उत्तर होगी. उपाय के तौर के सूर्यदेव को जल अर्पित करें और प्रार्थना करें. सूर्य को फल और जल अर्पित करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

गुस्सा बिगाड़ेगा आज मेष राशि का बना बनाया काम, सूर्यदेव को अर्पित करें जल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *