Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को ये अंग करेगा परेशान, दूर होंगे गिले-शिकवे, बजरंग बली को लगाएं इसका भोग
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 17 November 2025 : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए लोकल 18 ने विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से बात की. ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के हिसाब से मेष राशि पर अभी भी शुक्र ग्रह का प्रभाव चल रहा है, जो नुकसानदेह नहीं है. आज भी कारोबार में तरक्की होती रहेगी. मेष राशि के जातक आज पूरा दिन व्यस्त रहेंगे.
कहां लगाएं पैसा
आज व्यवसाय में प्रगति बनी रहेगी. पूरे दिन अपने काम में खोए हुए नजर आएंगे. धन कमाने के छोटे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. ऐसे में उन्हें नजरअंदाज नहीं करें. हर एक छोटी कोशिश भुनाने का प्रयास करें. आज नौकरी में पूरे दिन काम का दबाव रहेगा. हालांकि, आपके कामों की तारीफ भी होगी. सोच समझकर फैसला लें तो ज्यादा बेहतर होगा. अगर निवेश करना चाहते हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ लोगों से राय जरूर लें. अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज रिश्तों के लिए अनुकूल दिन है. जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा. किसी बात को लेकर गलतफहमी है तो आज वह भी दूर हो जाएगी. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार के लोग हर परिस्थितियों में आपके साथ खड़े नजर आएंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, खान-पान के ऊपर विशेष ध्यान दें. योग और ध्यान करें. संभव हो तो सुबह टहलें. इससे ऊर्जा बनी रहेगी.
आज शुभ अंक और रंग कौन
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों का आज का भाग्यांक 1 रहेगा और शुभ अंक 9 रहेगा. लाल और गुलाबी रंग आपके लिए शुभ फलकारक हैं. आज भगवान हनुमान को गुड़ और चने का भोग लगाएं. इससे आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी. अगर किसी गरीब को खाना खिलाते हैं तो पुण्य के साथ शारीरिक लाभ भी मिलेगा.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें