Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ला सकता है खुशियों की बौछार, बस इन बातों का रखें ख्याल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 2 January 2026: आज मेष राशि के जातकों का दिन साहस, ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा. व्यवसाय और नौकरी में लाभ, प्रेम और परिवार में समझदारी बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से सतर्क रहें. शुभ उपाय और मंत्र से घर में सुख और समृद्धि बढ़ेगी. जानिए आज कौनसा उपाय आपको तरक्की दिलाएंगे.
Aaj Ka Mesh Rashifal 2 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस, ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. आज आप हर काम में पूरी ताकत और जोश के साथ जुटेंगे और दिनभर सक्रिय रहेंगे. व्यवसाय और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आपको लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार और रिश्तों में आपकी राय को महत्व मिलेगा और प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ेगी. हालांकि, मानसिक तनाव और बेचैनी से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है.
आज ऋतु शिशिर और माष-पौष है, तिथि चतुर्दशी है. पक्ष और योग शुक्ल रहेगा. सूर्योदय 7.14 पर होगा और सूर्यास्त 5.26 पर होगा. शुभ मुहूर्त 12.4 से 12.45 तक रहेगा और अशुभ 11.7 से 12.25 तक रहेगा. आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में है और भद्रा रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले किसी विद्वान ब्राह्मण से परामर्श अवश्य लें.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार आज मंगल और चंद्रमा का प्रभाव मेष राशि पर रहेगा. मंगल साहस, आत्मविश्वास और तेजी प्रदान करेगा, जबकि चंद्रमा भावुकता ला सकता है. सही दिशा में प्रयास करने से दिन उपलब्धियों और सफलता से भरा रहेगा.
व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. बिजनेस में अच्छा मुनाफा संभव है. नौकरीपेशा जातकों को नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में आपका काम नजर आएगा. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी. पुराने लेन-देन फाइनल हो सकते हैं और छोटे लाभ के योग बन रहे हैं. अनावश्यक खर्च से बचें और बचत पर ध्यान दें.
मेष राशि का स्वास्थ्य और लव लाइफ
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि मानसिक तनाव और बेचैनी हो सकती है. नींद की कमी से सिरदर्द होने की संभावना है, इसलिए भोजन और आराम का ध्यान रखें और मोबाइल या स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें.
लव लाइफ के लिए आज का दिन अनुकूल है. पार्टनर के प्रति भावनात्मक समझ बढ़ेगी और दिल की बात साझा करने का सही समय है. गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी कड़वी बात से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है. परिवार में सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक निर्णयों में आपके विचारों को महत्व मिलेगा. घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा.
आज के उपाय और शुभ संकेत
अखिलेश अग्रहरि के अनुसार आज मेष राशि का शुभ अंक 2 और भाग्यांक 9 है. शुभ रंग लाल और गुलाबी रहेगा. आज “ॐ अंगरकाये नमः” मंत्र का 11 या 108 बार जाप करें और हनुमान जी को सिंदूर या लाल फूल अर्पित करें. किसी जरूरतमंद को भोजन कराने से घर में सुख, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें