Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों को प्रेमिका का मिलेगा साथ, परिवार आज असली संकटमोचक, जानें पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 8 December 2025 : अगले 24 घंटे के दौरान हमारे साथ क्या होगा, अगर इसका पूरा लेखा-जोखा पहले ही कोई बात दे तो कितना अच्छा हो. हमारा राशिफल हमें यही बताता है. कई बार इसकी गणना एकदम सटीक होती है. मेष राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन मिलाजुला रहेगा. आइये पूरा राशिफल जानते हैं.
मिलेगी जिम्मेदारी
आज आप जिम्मेदारियां से भरे हुए हो सकते हैं. पूरे दिन आपको अपने क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसका बखूबी निर्वहन करेंगे. आज व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी. संतोषजनक फायदा होगा. हालांकि, उसे बढ़ाने को लेकर प्रयास करें ताकि दीर्घकालीन फायदा हो सके. काम में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपको किसी योजना का लीडर बनाया जा सकता है. आपकी सलाह को कंपनी में विशेष ध्यान दिया जाएगा. आज के दिन आवेग पर काबू रखें.
रिश्तों के लिए कैसा दिन
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि रिश्तों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. प्रेमिका और पत्नी आपकी भावनाओं को समझ कर आपका पूरा साथ देंगी. छोटी बातों को लेकर तकरार न करें, भरोसा बनाए रखें. परिवार से भी आपको पूरी मदद मिलेगी, जहां आपके बिगड़े हुए काम भी परिवार से बातचीत करने पर सुलझ जाएंगे. आज के दिन स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. पेट से जुड़ी हुई दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में भारी भोजन करने से बचें. बाहर की कोई चीज न खाएं. योग और ध्यान करें. थोड़ा मॉर्निंग वॉक करें. दोनों ही फायदेमंद होंगे.
जानें शुभ अंक और रंग
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 9 रहेगा. शुभ रंग लाल है. पूर्व दिशा इनके लिए शुभ रहेगी. आज के दिन उपाय के तौर पर आप हनुमान जी को लाल चंदन अर्पित करें. ओम हनु हनुमंते नमः का 21 या 101 बार जाप करें. फायदा मिलेगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें