Aaj Ka Mesh Rashifal : आंख संबंधी दिक्कतें करेंगी परेशान, लेकिन बॉस खुश रहेंगे, जानें मेष वालों का राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 24 November 2025 : मेष राशि वालों के लिए आज 24 नवंबर, सोमवार का दिन कैसा रहेगा, इस बारे में लोकल 18 ने विंध्यधाम के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि से कई सवाल पूछे. वे बताते हैं कि मेष राशि में आज मंगल, चंद्रमा और बुध तीनों ग्रहों का संयुक्त रूप से असर रहेगा. मंगल ग्रह ऊर्जा और उत्साह बढ़ाएगा. चंद्रमा धन लाभ और बुध आपके संचार को बेहतर करेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन अनुकूल है. आज ग्रहों का प्रभाव उत्साह, पैसा और संचार तीनों के लिए बेहतर है. काम में वृद्धि होगी और कमाई के कई अवसर प्राप्त होंगे. कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ेगा और बॉस काम से खुश नजर आएंगे. धनलाभ के बेहतरीन योग बन रहे हैं. आज स्वास्थ्य बेहद ही अनुकूल रहेगा. हालांकि, आंख संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में एलर्जी का विशेष ध्यान दें. आज रिश्तों में प्यार बढ़ेगा. परिवार से मदद मिलेगी और सहयोग की भावना देखकर आप खुशनुमा महसूस करेंगे. सलाह से कई उलझे हुए काम भी सफल हो जाएंगे. आज गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना कोई काम होते हुए भी उलझ जाएगा और विवाद लंबे वक्त तक चलेगा.
नया प्रयोग करें आज
मिर्जापुर स्थित विंध्यधाम के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज मंगल, चंद्रमा और बुध तीनों ग्रहों का संयुक्त रूप से प्रभाव रहेगा. मंगल ग्रह ऊर्जा और उत्साह बढ़ाएंगे. चंद्रमा धन लाभ के योग बनाएंगे, जिससे आपका व्यवसाय भी बढ़ेगा और अटके हुए काम पूरे होने से आपको धन मिल सकता है. बुध ग्रह आपके संचार को बेहतर करेंगे, जिससे कई बार बातचीत में हो रही गड़बड़ियों में सुधार हो सकेगा. आज व्यवसाय के लिए अनुकूल दिन है. ऐसे में कुछ नया प्रयोग करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.
ये काम होकर रहेगा
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, अटका हुआ प्रोजेक्ट आज पूरा होगा, उससे आपको धन लाभ भी होगा. कोई भी काम करते वक्त गुस्से पर काबू रखें. गुस्से में लिए गए निर्णय से काम लंबे समय तक फंसा रह सकता है और आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा. बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे और दूसरे को भी आपकी तरह काम करने का सलाह दे सकते हैं.
बढ़ेगा रिश्तों में प्यार
मेष राशि के जातक आज प्यार में डूबे हुए नजर आएंगे. जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल महसूस करेंगे. रिश्तों में प्यार बढ़ा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. आंख से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. सेहत का विशेष ख्याल रखें. आज पानी का अत्यधिक सेवन करें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें. मेष राशि के जातकों का शुभ अंक 9 रहेगा और भाग्यांक 16 रहेगा. मेहरून कलर आपके लिए शुभ फलकारक होगा. यह आपके लिए नए अवसर प्रदान करेगा. मंगल ग्रह को शुभकारी बनाने के लिए मंगल मंत्र का जाप करें. 21 या 101 बार ओम मंगल मंगलाय नम : का जाप करें. यह आर्थिक और सुख-समृद्धि के लिए फायदेमंद रहेगा.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें