Aaj Ka Mesh Rashifal : आज करेंगे प्रपोज तो बन जाएगा काम, सेहत रहेगी चकाचक, जानें मेष राशि के लिए उपाय

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : आज करेंगे प्रपोज तो बन जाएगा काम, सेहत रहेगी चकाचक, जानें मेष राशि के लिए उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 December 2025 : मेष राशि में आज चंद्रमा शनि के साथ रहेंगे. शनि की वजह से नतीजे सार्थक नहीं रहेंगे. लोकल 18 ने इस बारे में विंध्यधाम के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि से बात की. अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज व्यवसाय में नए मौके मिलेंगे. कोई फंसी हुई योजना आगे बढ़ेगी. इससे धनलाभ होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज गुरुवार, 4 दिसंबर का दिन भावनात्मक तौर पर दबाव वाला रहेगा. कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी. व्यवसाय में नए काम मिल सकते हैं, जिसे आप दोनों हाथों से लपकेंगे. नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा होगा. आपके कामों को पहचाना जाएगा. परिवार के साथ व्यवहार संतुलित रखें. माता-पिता की सेवा लाभप्रद होगी. बड़ों से मार्गदर्शन मिल सकता है. लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर है. किसी से दिल की बात कह सकते हैं. पार्टनर भी आपकी बात समझेगी. थकान और तनाव जैसी समस्या हो सकती है. घुटने व पेट में दर्द होगा. खान-पान पर ध्यान दें और हर चीज खाने से बचें.

इनके लिए मुश्किल

विंध्यधाम के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा शनि के साथ रहेंगे. हालांकि, शनि की वजह से परिणाम सार्थक नहीं रहेगा. आज व्यवसाय में नए मौके मिलेंगे. कोई फंसी हुई योजना आगे बढ़ेगी. इससे धनलाभ होगा. नौकरी में भी प्रगति दिखेगी. किसी ऐसे काम को करेंगे, जो दूसरे कर्मचारियों के लिए मुश्किल होगा. आपकी मेहनत पहचानी जाएगी. बॉस प्रभावित रहेंगे. काम में स्थिरता बनी रहेगी. आज भावनात्मक रूप से थोड़ा दबाव महसूस करेंगे. जिसका कई लोग फायदा उठाना चाहेंगे. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

ऐसे रहेंगे रिश्ते

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल है. अगर अपनी प्रेमिका से दिल की बात कहना चाहते हैं तो कह सकते हैं. बात आगे बढ़ेगी. पार्टनर के साथ लंबी बातचीत होगी. समझ बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए भी नए रिश्ते आ सकते हैं. उनका भी किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. हालांकि, घुटने और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. शरीर से जुड़ी दिक्कत होगी. ऐसे में ज्यादा काम करने से बचे. सुबह उठकर टहलें और एक्सरसाइज करें. इससे ऊर्जा बनी रहेगी और तनाव भी खत्म होगा.

शुभ अंक, शुभ रंग

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 4 है. भाग्यांक 7 रहेगा. स्लेटी और नीला रंग आपके लिए शुभ फलदायक होंगे. उपाय के तौर पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाएं. इससे आर्थिक समस्या दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

आज करेंगे प्रपोज तो बन जाएगा काम, सेहत रहेगी चकाचक, जानें मेष राशि के लिए उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *