Aaj Ka Mesh Rashifal : चंद्र देव बरसाएंगे धन, 4 बजे के बाद करें ये काम, जानें आज का मेष राशिफल

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : चंद्र देव बरसाएंगे धन, 4 बजे के बाद करें ये काम, जानें आज का मेष राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 26 November 2025 : राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, हम उसका मोटा-मोटा अंदाजा लगा सकते हैं. ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि पर मंगल और चंद्रमा ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. व्यवसाय में वृद्धि होगी. कई दिनों से अटका हुआ प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीद है. सिर दर्द हो सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. आज मेष राशि के जातक सक्रिय रहेंगे. चंद्रमा का प्रभाव होने से आमदनी बढ़ेगी. अपने काम को निस्वार्थ भाव से करते हुए नजर आएंगे. पारिवारिक मामलों में संवेदनहीनता बरतें. आज व्यवसाय में सक्रियता रहेगी. आत्मविश्वास से भरे निर्णय लेंगे. आज अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे. अधीनस्थों में ईष्या बढ़ेगी. अभी पुराने फंसे कामों में ध्यान दें. नए प्रोजेक्ट में ऊर्जा नहीं बर्बाद करें. धनलाभ के विशेष योग हैं. आज शाम का समय निवेश के लिए अनुकूल है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. वार्तालाप से काम बनेगा. रिश्तों में तकरार से बचें. आज ऊर्जा रहने से स्वास्थ्य संबधित दिक्कतें नहीं होगी. सिर दर्द हो सकता है. काम का दबाव न लें.

कहां करें निवेश

विंध्यधाम के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि में मंगल और चंद्रमा ग्रह का प्रभाव रहेगा. मंगल सक्रियता और काम के प्रति ईमानदारी बढ़ाएंगे, जिससे आप पूरे दिन निस्वार्थ भाव से काम में डूबे रहेंगे. आज व्यवसाय में वृद्धि होगी. कई दिनों से अटका हुआ प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है. सरकारी फाइलों से प्रभावित काम भी आज होने की उम्मीद है. नए किसी प्रोजेक्ट में निवेश नहीं करें. पुराने निवेश से जुड़े प्रोजेक्ट को पूर्ण होने के बाद कोई नया निवेश करें. कहीं पर लम्बे वक्त से फंसा हुआ धन मिल सकता है. निवेश करना जरूरी हो तो शाम के 4 बजे के बाद कर सकते हैं.

हो सकता है तकरार

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज लव लाइफ में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है. अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर तकरार हो सकता है. ऐसे में वार्तालाप में मीठापन रखें. थोड़ा प्यार से बातचीत करें. बिना शादीशुदा लोगों को नए जीवनसाथी बन सकते हैं. आज विवाह भी तय होने के योग हैं. परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक होगा, जहां कई दिनों के बाद सभी एक साथ बैठकर लंबी चर्चा करेंगे. यह बातचीत सारी मानसिक थकान को यूं ही दूर कर देगी. आज गुस्से पर नियंत्रण रखें. कुछ भी ऐसे निर्णय को लेने से बचें, जो तात्कालीन हो. आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. सिरदर्द व बदन दर्द हो सकता है. ऐसे में काम के बाद पर्याप्त आराम करें. अत्यधिक किसी बात का तनाव नहीं लें.

करें इसका पाठ

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का भाग्यांक 18 और शुभ अंक 1, 8 व 9 रहेगा. मैरून, पीला और लाल शुभ रंग रहेगा. मेष राशि के जातक मंगल ग्रह को शांत करने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की आराधना करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. लाल पुष्प अर्पित करें और लाल चंदन लगाए. आपको जरूर लाभ मिलेगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

चंद्र देव बरसाएंगे धन, 4 बजे के बाद करें ये काम, जानें आज का मेष राशिफल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *