Aaj Ka Mesh Rashifal : बढ़ेगा प्रेम, मूड रहेगा रोमांटिक, मेष राशि वाले आज बजरंग बली को चढ़ाएं इस रंग का फूल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 29 November 2025 : अगले पल क्या होगा, अगर इसका पता पहले ही चल जाए तो हर कोई फूंक-फूंककर कदम उठाएगा. राशिफल यही काम करता है. इसकी मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, उसका अंदाजा लगा सकते हैं. मेष राशि के लिए जातकों के लिए आज मंगल ग्रह ऊर्जा बढ़ाएंगे. व्यवसाय में वृद्धि होगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के जातक आज संवेदनशील नजर आएंगे. आज निर्णय लेने में और संचार करने में थोड़ी हिचकिचाहट महसूस हो सकती है, लेकिन ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको समस्या नहीं होगी. आज व्यवसाय में मुनाफा होगा और काम को बढ़ा सकते हैं. ईमानदारी के साथ काम करने से आपको दीर्घकालिक लाभ मिलेगा. नौकरी में भी प्रमोशन के योग हैं. किसी नए प्रोजेक्ट को लीड कर सकते हैं. हालांकि, जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें. धनलाभ के योग हैं. निवेश से जुड़े हुए फैसलों में बेहद ही सावधानी रखें. परिवार में शांति बनी रहेगी. सहयोग से आप खुद को प्रसन्न महसूस करेंगे. बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. सुबह थकान हो सकती है. ऊर्जा बनी रहेगी.
इसमें सावधानी बरतें
विंध्यधाम के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में मंगल, चंद्रमा और बुध ग्रह का प्रभाव रहेगा. मंगल ग्रह आपकी ऊर्जा को बढ़ाएंगे. चंद्रमा आपको संवेदनशील बनाने में मददगार होंगे. बुध संचार और निर्णय लेने में मददगार बनेंगे. आज व्यवसाय में वृद्धि होगी. काम में ऊर्जा बनी रहेगी. नए तरीकों पर ध्यान दें, जिससे लंबे समय तक आपको धन लाभ होगा. आज निवेश से जुड़े फैसलों को लेने में सावधानी बरतें. नौकरी से जुड़े हुए लोगों का प्रमोशन हो सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट को लीड कर सकते हैं. जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें. यह नुकसान करा सकता है. आवेग में कोई फैसले नहीं लें. यह घातक हो सकता है.
पार्टनर से कर सकते हैं ये बात
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि पार्टनर से गहरी बातें कर सकते हैं. आज रिश्तें काफी मजबूत रहेंगे. लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा. मूड रोमांटिक रहेगा. अविवाहित लोगों को पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. नए रिश्तों की भी शुरूआत कर सकते हैं. बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा. इससे काम भी सफल होंगे. आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. सुबह में थकान रहेगी. दिनभर काम अच्छा होने से ऊर्जा बनी रहेगी. काम पर ध्यान दें. सुबह उठकर योग करें और ध्यान करें. इससे ऊर्जा और उत्साह बढ़ा रहेगा. मेष राशि के जातकों का आज शुभ अंक 9 रहेगा. मैरून रंग फलदायक रहेगा. हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा. हनुमान जी को लाल फूल और लाल कपड़ा चढ़ाएं. जेब में चांदी का सिक्का रखें. इससे आर्थिक और मानसिक शांति मिलेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें