Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज निवेश करना ठीक नहीं, सेहत भी दे सकती है गच्चा, इस तेल का दीया जरूर जलाएं

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज निवेश करना ठीक नहीं, सेहत भी दे सकती है गच्चा, इस तेल का दीया जरूर जलाएं


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 6 December 2025 : मेष राशि पर आज चंद्रमा और मंगल का प्रभाव रहेगा. इससे जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा. बड़े निवेश से जुड़े फैसले लेने से बचें. भाग्य का साथ मिलेगा. मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. लोकल 18 ने विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से बात कर पूरा राशिफल जाना.

Aaj ka mesh rashifal kya hai/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों में आज 6 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को जिम्मेदारी का भाव रहेगा. आज व्यवहार और दृढ़ निश्चय की भावना बनी रहेगी, इससे बिगड़ते हुए काम भी बन जाएंगे. व्यवसाय में स्थिरता रहेगी. आर्थिक तौर पर विशेष फायदा नहीं होगा. हालांकि, बड़े निवेश करने से बचें. कार्यक्षेत्र में मेहनत काम आएगी. टीमवर्क से काम आसान होगा. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और उस पर निर्णय भी लिया जा सकता है. आज स्वास्थ्य असामान्य रह सकता है. मन और शरीर दोनों भारी रहेंगे. पीठ और घुटनों से जुड़ी हुई समस्या हो सकती है. भाग्य का साथ मिलेगा. मेहनत से आपको फल जरूर प्राप्त होगा. शादीशुदा लोगों के जीवन में स्थिरता बनी रहेगी.

आएगा ये काम

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आपके लग्न पर चंद्रमा मंगल का प्रभाव रहेगा, जिससे दृढ़ निश्चय, व्यवहारिकता और जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा. व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी. आर्थिक तौर पर आज थोड़ा धनलाभ हो सकता है. बड़े निवेश से जुड़े फैसले लेने से बचें. इसमें नुकसान हो सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत काम आएगी. जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी. टीम वर्क अच्छा रहेगा. गुस्सा में कोई भी निर्णय नहीं लें. व्यवहार से आप कोई भी काम करा सकते हैं. इसलिए वाणी में मिठास रखें. इससे बिगड़ते हुए काम भी हो जाएंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

रिश्तों का क्या होगा

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, रिश्तों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. भावनाएं जागृत नहीं करेंगे. हालांकि, उनका पूरा साथ मिलेगा. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनकी पुराने संबंधियों से मुलाकात होगी. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा.  स्वास्थ्य थोड़ा असामान्य रह सकता है. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. हल्का वॉक करें. फायदा होगा.

शुभ अंक और रंग

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि का आज का भाग्यांक 6 होगा और शुभ अंक 3 रहेगा. शुभ रंग क्रीम और हल्का भूरा है. आज मेष राशि के जातक उपाय के तौर पर पीपल के वृक्ष के नीचे जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इससे फायदा होगा. समस्या भी दूर हो जाएगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि के लिए आज निवेश ठीक नहीं, सेहत भी दे सकती है गच्चा, करें ये उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *