Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज वाहन खरीदना शुभ, बढ़ेगा आत्मविश्वास, मंगल आपको बनाएंगे बेखौफ

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज वाहन खरीदना शुभ, बढ़ेगा आत्मविश्वास, मंगल आपको बनाएंगे बेखौफ


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 December 2025 : मेष राशि पर आज गुरु, सूर्य और बुध ग्रह का प्रभाव रहेगा. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. मंगल आपको निर्भीक बनाएंगे और कार्यों को गति देंगे. व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा है. नौकरी में सराहना मिलेगी. मान-सम्मान मिलेगा. इंटरव्यू सफल होगा. गले और पेट से जुड़ी हल्की दिक्कतें हो सकती हैं. गुरुदेव को पीले फूल अर्पित करें. ओम गुरुदेव नमः का 21 या 108 बार जाप करें. इसके चमत्कारी फायदे होंगे.

Aaj ka Mesh Rashifal 25 December 2025/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ज्ञान और उत्साह से भरा रहेगा. आज आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे. व्यापार में आज विस्तार के योग हैं. नौकरी में आपको नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. आज के दिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, गले से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अन्यथा परेशान होना पड़ सकता है. आज शिशिर ऋतु और माष पौष है. तिथि पंचमी है. नक्षत्र घनिष्ठा है. पक्ष शुक्ल है. योग ब्रज है. सूर्योदय 7.11 और सूर्यास्त 5.30 पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 12 बजे से 12.41 तक रहेगा. अशुभ मुहूर्त 10.47 से 11.19 तक रहेगा. दिशाशूल दक्षिण में रहेगा. आज नामकरण व अन्नप्राशन के लिए अच्छा मुहूर्त है. वाहन खरीदने के लिए शुभ योग है.

यहां पैसा लगाने से बचें

विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज गुरु, सूर्य और बुध ग्रह का प्रभाव रहेगा. गुरु, बुध और सूर्य ग्रह के प्रभाव से ज्ञान, भाग्य और सलाह तीनों मजबूत रहेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. निर्णय में भी स्पष्टता आएगी. मंगल आपको निर्भीक बनाएंगे और कार्यों को गति देंगे. व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा है. व्यापार में विस्तार होगा. नए प्रयोगों से धन लाभ होगा. किसी नई परियोजना में निवेश से बचें. आज नौकरी में सराहना मिलेगी. मान-सम्मान मिलेगा. इंटरव्यू और किसी प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत करने के लिए जाएंगे तो काम पूरा हो जाएगा.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के आज रिश्तें अनुकूल होंगे. जीवनसाथी के प्रति विश्वास बढ़ेगा. अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा. सभी के साथ किसी धर्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जहां से आपको आध्यात्म का अनुभव होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गले और पेट से जुड़ी हल्की दिक्कतें हो सकती है. गर्म पानी पीने से लाभ मिलेगा. योग और प्राणायाम करने से विशेष लाभ मिलेगा.

शुभ अंक और रंग

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 3 और भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग पीला या सुनहरा होगा. ये आपके भाग्योदय के लिए लाभकारी होंगे. उपाय के तौर पर आज गुरुदेव को पीले फूल अर्पित करें. ओम गुरुदेव नमः का 21 या 108 बार जाप करें. किसी गरीब को पीले सामान दान करने से भाग्य में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ होगा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि के लिए आज वाहन खरीदना शुभ, बढ़ेगा आत्मविश्वास, मंगल आपको बनाएंगे बेखौफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *