Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज मिलेगा बोनस, बिजनेस में नई डील, प्रेम संबंधों में बना रहेगा भरोसा

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज मिलेगा बोनस, बिजनेस में नई डील, प्रेम संबंधों में बना रहेगा भरोसा


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 February 2026 : आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र अषलेषा, पक्ष कृष्ण, योग आयुष्मान और शौभाग्य है. शुभ समय 12.13 से 12.56 तक रहेगा. अशुभ समय 8.30 से 9.52 तक होगा. दिशाशूल पूर्व दिशा में है. मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बोनस मिल सकता है. अगर कई लोगों के साथ निवेश करना चाहते हैं तो कम पैसा ही लगाएं. टीमवर्क से सफलता मिलेगी. अतिवेग में आकर कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे नुकसान उठाना पड़े. टखनों में हल्का दर्द हो सकता है. पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने के लिए हल्का वॉक जरूर करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर और उत्साहपूर्ण रहेगा. आज के दिन सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी और बिगड़ते हुए काम भी बनते हुए नजर आएंगे. नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा. नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी. नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. बोनस और इंक्रीमेंट मिल सकता है. रिश्ते सामान्य रहेंगे. घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. सेहत सामान्य रहेगी. योग करें और पशुओं की सेवा करें. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि प्रतिपदा है. नक्षत्र अषलेषा है. पक्ष कृष्ण है. योग आयुष्मान और शौभाग्य है. सूर्योदय 7.9 मिनट पर और सूर्यास्त 6.00 बजे होगा. शुभ समय (अभिजीत मुहूर्त) 12.13 से 12.56 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 8.30 से 9.52 तक रहेगा. इसमें कोई नया काम करने से बचें. दिशाशूल पूर्व दिशा में है.

विरोधी नजर आएंगे बौने

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा एकादश भाव में रहेगा. यह भाव लाभ, मित्रता और आकांक्षाओं में गोचर करेंगे. कुम्भ राशि में सूर्य के होने से सामाजिक नेटवर्किंग और दीर्घकालीन योजना से लाभ मिलेगा. सामाजिक वर्चस्व बना रहेगा. दिन इच्छापूर्ति वाला होगा और लाभ बना रहेगा. आज विरोधी आपके सामने बौने नजर आएंगे. हालांकि, अतिवेग में आकर कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे नुकसान उठाना पड़े.

मेहमान आएंगे घर

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों की सेहत आज अच्छी रहेगी. ऊर्जा बनी रहेगी. टखनों में हल्का दर्द हो सकता है. पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने के लिए हल्का वॉक करें और संभव हो तो योग व ध्यान करें. प्यार और रिश्तों में दोस्तों के साथ समय बिताने पर लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में भरोसा और सहयोग मिलेगा. अविवाहित जातकों को मित्रों के माध्यम से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. बड़े भाई व मित्रों का सहयोग मिलेगा. रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है.

इसमें नुकसान तय

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय में वृद्धि होगी. बोनस मिल सकता है. निवेश से लाभ मिलेगा. अगर कई लोगों के साथ निवेश करना चाहते हैं तो कम पैसे ही लगाएं वरना नुकसान तय है. टीमवर्क और नेटवर्किंग से सफलता मिलेगी. नई डील या प्रोजेक्ट पर बातचीत हो सकती है. हालांकि, किसी भी डील से पहले उसके बारे में पुख्ता जानकारी हासिल कर लें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि को आज मिलेगा बोनस, बिजनेस में नई डील, प्रेम संबंधों में भरोसा कायम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *