Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष वालों का आज बनेगा जोड़ा, लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, जानें पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 14 February 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. व्यवसाय में वृद्धि होगी. नए ऑर्डर मिलेंगे. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि द्वादशी और नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा है. अशुभ समय राहुकाल 9.48 से 11.11 तक रहेगा. लोकल 18 से बात करते हुए ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज सूर्य कुंभ राशि में हैं. नेटवर्किंग से जुड़े कामों में भी लाभ मिलेगा. मित्रों के साथ समय गुजारेंगे. बेवजह के मुद्दों पर समय न गवाएं. रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं.
Aaj Ka Mesh Rashifal 14 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साहपूर्ण रहेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नौकरी में भी लक्ष्य पूरे होने के योग हैं. व्यवसाय में वृद्धि होगी. नए ऑर्डर मिलेंगे. ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी. सेहत सामान्य रहेगी. मीठा खाने से बचें. लव लाइफ अच्छी होगी. रोमांटिक मूड में रहेंगे. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आज शिशिर ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि द्वादशी और नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा है. पक्ष कृष्ण और योग सिद्धि है. आज सूर्योदय 7.00 बजे और सूर्यास्त 6.10 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.13 से 12.57 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 9.48 से 11.11 तक रहेगा. इस समय में किया गया काम ज्यादा समय तक शुभकारी नहीं होता है. काम बंद होने का अनुमान ज्यादा रहता है. दिशाशूल पूर्व में रहेगी.
पार्टनर के साथ बिताएंगे वक्त
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी. थकान कम होगी. ऊर्जा में वृद्धि होगी. मीठा खाने से परहेज करें. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और योग व ध्यान करें. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. रोमांस बढ़ेगा. पार्टनर के साथ विशेष समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों को मित्रों के माध्यम से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में खुशी और उत्सव के जैसा माहौल रहेगा. शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. बड़े-बुजुर्गों से बातचीत में अनुभव मिलेगा और काम होगा.
कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. आय बढ़ाने और अधिक लाभ बढ़ाने की संभावना है. रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं. निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा. पैसा इन्वेस्टमेंट करने के लिए सोच समझकर कदम उठाएं. नौकरी और करियर में लक्ष्य पूरे होंगे और मेहनत का फल मिलेगा. व्यवसाइयों के लिए नए ऑर्डर के योग बन सकते हैं. ग्राहक बढ़ेंगे. व्यवसाय में नए प्रयोग काम आएंगे.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें