Aaj Ka Mesh Rashifal : शनि करेंगे परेशान, बढ़ जाएगा खर्च, मेष राशि के लिए आज दिन ठीक नहीं

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : शनि करेंगे परेशान, बढ़ जाएगा खर्च, मेष राशि के लिए आज दिन ठीक नहीं


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 December 2025 : आज मेष राशि पर चंद्रमा का सीधा प्रभाव रहेगा. शनि ग्रह भी आपको प्रभावित करेंगे. ये आपके काम में बाधा बन सकते हैं. समझदारी इसी में है कि जल्दबाजी में कोई काम न करें. शुभ समय 12.2 मिनट से 12.43 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय 12.43 से 1.24 मिनट तक रहेगा. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में होगा. धन का आगमन धीरे रहेगा, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 December 2025/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज के दिन धन का आगमन मध्यम रहेगा. नौकरी में बॉस आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. धन खर्च बढे़ंगे. रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है. ऐसे में बातचीत में थोड़ी मिठास रखें. आज शिशिर ऋतु और माष पौष है. तिथि नवमी है. नक्षत्र रेवती व अश्वनी रहेगा. रेवती व अश्वनी रहेगा. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 7.12 मिनट पर होगा. सूर्यास्त 5.33 मिनट शाम में होगा. शुभ समय 12.2 मिनट से 12.43 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय 12.43 से 1.24 मिनट तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व दिशा में होगा. आज नामकरण, अन्नप्रासन आदि के लिए अच्छा योग है. आज पंचक का आखिरी दिन है.

विंध्यधाम के ज्योतिष अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि पर चंद्रमा पराक्रम भाव में गोचर करेगा. शनि ग्रह आपको प्रभावित करेंगे. यह आपके काम में बाधा ला सकते हैं. जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें. नौकरी व व्यवसाय में लाभ मिलेगा. नए सोर्स से धन के लाभ मिलेंगे. नए व्यवसाय को लेकर भी प्रयास करेंगे. कार्यस्थल पर बेहद मजबूत रहेंगे. वरिष्ठ अधिकारी धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. यात्रा या वाहन पर खर्च हो सकते हैं. धन का आगमन धीरे रहेगा, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आलस्य महसूस हो सकती है. कंधे, गर्दन या हाथों में दर्द हो सकता है. आज योग करना लाभदायक होगा. इसलिए विशेष ध्यान दें. प्यार व रिश्तों में स्पष्ट रहें. छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है. बातचीत में धैर्य रखें. किसी भी बात पर बहस नहीं करें. अविवाहित लोगों को धैर्य रखना होगा. परिवार में भाई-बहन से पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में शांति रहेगी. समय परिवार के साथ बिताएंगे और बेहतर बातचीत हो सकती है.

शुभ अंक और रंग
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज का शुभ अंक 5 व भाग्यांक 3 रहेगा. हरे रंग का प्रयोग करने से सार्थक फल मिलेंगे. भाग्य की स्थिति सामान्य है. शनिदेव को सरसों के तेल अर्पित करें. ओम शन शनिचराय का 21 व 108 बार जाप करें. आपके जीवन में सुख व समृद्धि आएगी और धन लाभ होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

शनि करेंगे परेशान, बढ़ जाएगा खर्च, मेष राशि के लिए आज दिन ठीक नहीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *