Aaj Ka Mesh Rashifal : आज मेष राशि के जातक पूरे दिन रहेंगे रोमांटिक, हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीज, भर जाएगा अकाउंट

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : आज मेष राशि के जातक पूरे दिन रहेंगे रोमांटिक, हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीज, भर जाएगा अकाउंट


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 November 2025 : दैनिक राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. आज पूरे दिन मेष राशि के जातक रोमांटिक रहेंगे. हालांकि इसके लिए समय बेहद कम मिलेगा. पारिवारिक रिश्ते के लिए दिन अनुकूल है.

Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों में आज उत्साह और नई ऊर्जा का संचार होगा. मेहनत रंग लाएगी. आज के दिन मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है. धनहानि होने की पूरी संभावना है. जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें. आज आपका पर्स खो सकता है. सावधानी बरतें. उन लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपकी कभी मुलाकात नहीं हुई होगी. आज पूरे दिन आप रोमांटिक रहेंगे. हालांकि, रोमांस के लिए आपको बेहद ही कम वक्त मिलेगा. पारिवारिक रिश्ते के लिए दिन बेहद अनुकूल है. ज्योतिष के विद्यवान अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि पर आज मंगल ग्रह का प्रभाव रहेगा. मंगल ग्रह आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार करेंगे, जो आपके लिए हितकारी होगा.

घेर लेंगी परेशानियां

आज व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल है. ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है. हालांकि, लापरवाही से धनहानि हो सकती है. नौकरी पेशा वाले व्यक्ति को आज थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, पहले से ही आप चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी. आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उसके नुकसान और फायदे के बारे में जरूर अध्ययन कर लें, वरना परेशानियों में घिर सकते हैं.

ऐसे रहेंगे रिश्ते

अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ लंबा वक्त गुजार सकते हैं. आज परिवार के लोगों के साथ अपनी परेशानी बताएंगे. वे आपके बेहतरी के लिए उपाय बताएंगे, लेकिन उसे दरकिनार करते हुए आप अपनी धुन में मस्त रहेंगे. आज आप कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो आपको बेहद ही पसंद हो. उन लोगों की बातों का जवाब देने से बचे, जिनका आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं हो. कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. वरना परेशानियों में घिर सकते हैं. आज आपके अंदर ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि, काम अधिक होने की वजह से थकान हो सकता है. इसलिए आराम बेहद ही जरूरी है. स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए योग और प्रणायाम करें. इससे ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा.

ये हैं भाग्यांक व शुभ रंग

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज का भाग्यांक 1 है और शुभ अंक 2 है. शुभ रंग लाल और सिंधुरी है, ये आपके लिए शुभ फलकारक होंगे. आज मेष राशि के जातक हनुमान मंदिर में बादाम चढ़ाएं. बादाम चढ़ाने के बाद उसका आधा वापस लेकर आए और अपने लॉकर और तिजोरी में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आज मेष राशि के जातक पूरे दिन रहेंगे रोमांटिक, हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *