Aaj Ka Mesh Rashifal : जीवनसाथी बनेगा संजीवनी, संभलकर करें ये काम, चमकीला लाल रंग मेष राशि के लिए आज शुभ

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : जीवनसाथी बनेगा संजीवनी, संभलकर करें ये काम, चमकीला लाल रंग मेष राशि के लिए आज शुभ


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 November 2025 : हमारे साथ अगले 24 घंटे में क्या होगा, राशिफल की मदद से हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. अक्सर इसकी गणना एकदम सटीक होती है. आइये जानते हैं आज का दिन मेष राशि के लिए कैसा है. आज आपका पूरा दिन मिला-जुला रहेगा. काम में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में भी लाभ मिलेगा, लेकिन थोड़ा ध्यान भटकने से समस्या हो सकती है. नुकसान होने का भी अंदेशा है. 

Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. खुशमिजाजी और उत्साह से भरपूर रहेंगे. धन संचय करने पर ध्यान दें और फिजूल खर्ची न करें. इससे सही समय पर आपका धन आपके काम आ सकेगा. ऐसा करने से आने वाले वक्त में आपका काम आसान होगा. आज आपका जीवनसाथी आपकी खुलेमन से मदद करेगा. उसका साथ आपके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं. आज किसी दिलचस्प इंसान से मुलाकात हो सकती है. कार्यक्षेत्र के लिए दिन थोड़ा सा अनुकूल नहीं है. संभलकर काम करें. वरना नुकसान हो सकता है. काम खराब होने से आप परेशान भी हो सकते हैं और इसी सोच में आपका समय बर्बाद हो सकता है. अगर आपकी प्रेमिका और पत्नी से रिश्तों में अनबन चल रही होगी तो पुनः प्यार बढ़ जाएगा. कोई आपके लिए रहनुमा बनेगा.

ध्यान भटकने से समस्या

ज्योतिष विद्वान अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि पर इस सप्ताह में शुक्र ग्रह का प्रभाव रहेगा. ऐसे में आज आपका पूरा दिन मिला-जुला रहेगा. आज काम में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में भी लाभ मिलेगा. हालांकि, आज थोड़ा ध्यान भटकने से समस्या हो सकती है. नुकसान होने का भी अंदेशा है. ऐसे में काम के वक्त कहीं और ध्यान न दें. आज नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है. निवेश से पहले योजनाओं के बारे में बेहतर तरीके से अध्ययन कर लें. पैसे को अनावश्यक खर्च करने से बचे, जिससे आगे आपको परेशानी नहीं हो. आवेग पर काबू रखें. गुस्से में नौकरी और व्यवसाय से जुड़े हुए फैसले लेने से बचें.

बच्चों की आएगी शिकायत

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है. हर परिस्थितियों में आपका साथी साथ देता नजर आएगा. आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी ही आपके लिए उपलब्धि है. अगर आपके रिश्तें में दरार आ गई है तो आज पुनः प्यार बढ़ने की उम्मीद है और पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से रिश्तों की शुरुआत करें. आज पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता आएगी और परिवार से मिले सहयोग से आप खुश रहेंगे. बच्चों की शरारत को लेकर शिकायत मिल सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हल्का सा आराम करने की आवश्यकता है. खान-पान में संतुलन रखें और हरे सब्जी व ड्राई फ्रूट खाए. इससे सेहत बेहतरीन रहेगी.

करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए भाग्यांक एक है और शुभ अंक दो है. चमकीली लाल आपके लिए शुभ रंग होगा और इसका प्रयोग करने से आपको फायदा मिलेगा. अगर आज छोटे बच्चों को खीर खिलाते हैं तो आपकी मानसिक तनाव खत्म होगा और आर्थिक रूप से भी आपको फायदा मिलेगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

जीवनसाथी बनेगा संजीवनी, संभलकर करें ये काम, चमकीला रंग मेष राशि के लिए आज शुभ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *