Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज ये दिशा शुभ, हो सकती है गलतफहमी, चंद्रमा को चढ़ाए इस रंग का फूल

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज ये दिशा शुभ, हो सकती है गलतफहमी, चंद्रमा को चढ़ाए इस रंग का फूल


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 December 2025 : आज के दिन उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा मुहूर्त है. आज 11 के बाद भद्र लगेगा, जो अगले दिन तक चलेगा. मेष राशि में आज मंगल ग्रह का प्रभाव रहेगा. मेष राशि के जातकों का मन आज थोड़ा सा विचलित रह सकता है. हालांकि, मंगल ग्रह उन्हें ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेंगे. 

Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का आज 10 दिसंबर बुधवार को मन विचलित रहेगा. किसी बात को लेकर काफी उलझन और परेशानी में रह सकते हैं. हालांकि, मंगल ग्रह का प्रभाव होने की वजह से ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे उलझन से निकलने के लिए आपको शक्ति मिलेगी. आज का दिन व्यवसाय और काम के लिए मिश्रित रहेगा. व्यवसाय में कोई नई डील होने की उम्मीद है. कार्यक्षेत्र में भी आपका दबदबा बना रहेगा. आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. हालांकि, नींद में कमी आ सकती है और मन थोड़ा बेचैन रहेगा. पेट से जुड़ी हुई दिक्कत हो सकती है. ऐसे में बाहर का खाने से परहेज करें. रिश्तों के लिए भी दिन अनुकूल है. दूर के किसी व्यक्ति से नाराजगी बढ़ सकती है. ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझ लें, वरना नुकसान होगा.

बना रहेगा दबदबा 

विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मंगल ग्रह ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेंगे. इससे काम आसानी से हो जाएगा. आज के दिन व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती है. विदेश से जुड़े हुए काम भी होने के योग दिख रहे हैं. खर्च बढ़ सकते हैं. बड़े निवेश से कुछ दिनों तक बचे. कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा. कोई नया काम मिल सकता है. सरकारी नौकरी करने वालों के बॉस उनके कामों से प्रभावित रहेंगे.

ऐसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों का आज मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. मन बेचैन हो सकता है. नींद कम आएगी. कुछ लोगों को पेट से जुड़ी हुई दिक्कतें हो सकती है. ऐसे में बाहर का खाने से बचे. मानसिक तनाव कम करने के लिए काम का ज्यादा बोझ नहीं लें. पर्याप्त नींद लें. आज 10 से 15 मिनट तक योग और ध्यान करें. पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी. पुरानी बीमारी परेशानी कर सकती है. सतर्क रहने की विशेष जरूरत है. आज रिश्तों में एक दूसरे के बीच समझ बढ़ेगी. संबंध प्रगाढ़ होगा. छोटी बात पर गलतफहमी हो सकती है. किसी भी बात पर बहस से बचें. कोई भी निर्णय आवेग में आकर नहीं लें. परिवार में खर्च बढ़ेंगे. किसी सदस्य की तबियत भी खराब हो सकती है. वाणी में संयम बनाए रखें. प्रेम बना रहेगा.

इस मंत्र का इतना जाप

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुभ अंक 6 रहेगा. हल्का पीला रंग का प्रयोग करने से भाग्योदय होगा. दक्षिण दिशा शुभ दिशा होगी. आज चावल और दूध का दान करें और ओम चंद्राय नम : का 11 या 101 बार जाप करें. फल मिलेगा. रात्रि में चंद्रमा को सफेद फूल चढ़ाए. आर्थिक और पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि के लिए आज ये दिशा शुभ, हो सकती है गलतफहमी, चंद्रमा को चढ़ाए इस रंग का



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *