Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वाले ख्यालों में खोए रहेंगे आज, नींद की कमी करेगी परेशान, शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं जल

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वाले ख्यालों में खोए रहेंगे आज, नींद की कमी करेगी परेशान, शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं जल


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 December 2025 : मेष राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज चंद्रमा 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव एकांत, अध्यात्म और खर्चे से जुड़ा हुआ माना जाता है. आज आपकी शक्ति बढ़ी रहेगी. सेहत के नजरिए से दिन ठीक है. नींद की कमी से मानसिक थकान हो सकता है. निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है. फोन कम से कम चलाएं. सुबह थोड़ा पहले उठकर योग और प्राणायाम जरूर करें. किसी गरीब को कपड़ा या कम्बल दान करें. आर्थिक लाभ होगा.

Aaj ka mesh rashifal kaisa hai/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन एकांत में गुजरेगा. आज के दिन आप किसी ख्यालों में खोए हुए रहेंगे, जहां आपको कहीं घूमने का भी मन करेगा. आर्थिक नजरिए से आज का दिन ठीक रहेगा. हालांकि, आपके खर्च बढ़ सकते हैं. ऑनलाइन चीजों में पैसा ज्यादा जाएगा. स्वास्थ्य के नजरिए से दिन ठीक है. नींद की कमी की वजह से मानसिक थकान महसूस होगा. आज के दिन मोबाइल का कम इस्तेमाल करें. रिश्तों के लिहाज से दिन गहराइयों से भरा हुआ होगा. हालांकि, जीवनसाथी को लगेगा कि दूरियां बनी हुई है. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. उनकी सलाह से भी बिगड़ते हुए काम बन सकेंगे.

पर्दे के पीछे से करें काम

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव एकांत, अध्यात्म और खर्च से जुड़ा हुआ है. आज के दिन आप कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं, जहां पर आपको मानसिक शांति मिलेगी. मंगल आपको अंदर से ऊर्जावान करेंगे, जिससे आपकी शक्ति बढ़ी हुई रहेगी. आज के दिन व्यवसाय में काम अच्छा होगा. विदेश से नए ग्राहक जुड़ सकते हैं, जिससे फायदा होगा. आज के दिन खर्च ज्यादा हो सकते हैं. घूमने या ऑनलाइन सामान में पैसे ज्यादा लगेंगे. निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है. अगर किसी प्रस्ताव पर बातचीत हुई है तो कुछ दिनों के लिए टाल दें. नौकरी में आज के दिन पर्दे के पीछे से काम करें. यानि काम हो भी जाए और किसी को पता न चले. ऑफिस की राजनीति से दूर रहें. आज विदेश में किसी प्लान पर भेजा जा सकता है, जिससे आप अंदर से अच्छा महसूस करेंगे.

कैसे रहेंगे रिश्ते 

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि रिश्तों में आज प्रेम गहरा होगा. हालांकि, दूरियां महसूस होंगी. आज के दिन अविवाहित लोगों का आकर्षण बढ़ सकता है. परिवार और बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं. आज के दिन परिवार से आपको साथ मिलेगा. कुछ बनते हुए काम परिवार की सलाह से पूरे होते हुए दिखाई देंगे. रिश्तों में गुस्से में बातचीत से बचें. छोटी बातों को नजरअंदाज करें. स्वास्थ्य के नजरिए से दिन सामान्य रहेगा. नींद पूरी न होने की वजह से पूरे दिन मानसिक थकान रहेगा. आज रात में जल्दी सोए. कोशिश करें कि फोन कम से कम देखें. सुबह थोड़ा पहले उठकर योग और प्राणायाम जरूर करें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों का शुभ अंक 11 और भाग्यांक 7 रहेगा. आज के दिन बैंगनी और नीला रंग का उपयोग करने से भाग्य में वृद्धि होगी. आज शिवलिंग पर जल अर्पित करें. 21 या 108 बार ओम नमः शिवाय का जाप करें. आज के दिन किसी गरीब को कपड़ा या कम्बल दान करें. आर्थिक लाभ होगा. परिवार में सुख-समृद्धि आएगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि वाले ख्यालों में खोए रहेंगे आज, नींद की कमी आपको करेगी परेशान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *