Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों की आज शादी तय होने के योग, मिलेंगे नए ऑर्डर, रिश्तों में साफ झलकेगा रोमांस

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों की आज शादी तय होने के योग, मिलेंगे नए ऑर्डर, रिश्तों में साफ झलकेगा रोमांस


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 January 2026 : मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन है. सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं. मकर संक्रांति का असर आपकी राशि पर पड़ेगा. चंद्रमा लाभ भाव में रहेंगे, जिससे फायदा मिलेगा. मंगल नेतृत्व क्षमता और शक्ति प्रदान करेंगे, जिससे फंसे हुए काम भी हो जाएंगे. आय में वृद्धि होगी. सरकारी महकमे से लाभ मिलेगा. खर्च कम होगा. आमदनी बढ़ने की उम्मीद है. करियर में उन्नति के योग हैं. मेष राशि वाले आज लव लाइफ में रोमांटिक रहेंगे. जिन को संतान नहीं है, वे भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. रिश्तों में ठहराव आएगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 January 2026 (आज की मेष राशि) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज भाग्य प्रबल है. व्यवसाय में नए ऑर्डर मिलेंगे. धनलाभ होगा. आय में वृद्धि होगी. आज सरकारी और प्रशासनिक काम पूरे होंगे. सेहत अच्छी रहेगी. हालांकि, ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है. रिश्तों में मधुरता आएगी. प्रेम बढ़ेगा. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. नक्षत्र अनुराधा है. तिथि एकादशी है. पक्ष कृष्ण है और योग गंड है. सूर्योदय 7.15 पर और सूर्यास्त 5.45 पर होगा. आज शुभ समय नहीं है. कोई अभिजीत मुहूर्त के योग नहीं है. अशुभ समय 12.9 से लेकर 12.51 दोपहर तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं. मकर संक्रांति का असर आपकी राशि के 10वें भाव को प्रभावित करेंगे. चंद्रमा लाभ भाव में रहेंगे, जिससे परिश्रम का पूरा फल आपको मिलता हुआ नजर आएगा. राशि स्वामी मंगल नेतृत्व क्षमता और शक्ति प्रदान करेंगे, जिससे उलझते हुए काम भी हो जाएंगे. आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. आमदनी बढ़ने की उम्मीद है.

इसकी कमी सताएगी

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की सेहत आज अच्छी रहेगी. थोड़ी सी ऊर्जा में कमी महसूस होगी, जिससे पूरे दिन नींद के जैसा महसूस करेंगे. आज हल्की पैरों में दिक्कत हो सकती है. दिन दिनचर्या में बदलाव लाए. सुबह जल्दी उठें और रात्रि में जल्दी सोएं. ठंड का असर रहेगा. धूप लेना लाभकारी होगा. तिल और गुड़ का सेवन करें. लव लाइफ में रोमांटिक रहेंगे. जिन दंपति को संतान नहीं है, वे भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. रिश्तों में स्थिरता आएगी. अविवाहित लोगों की शादी तय होने के योग है. परिवार की ओर से तय किए गए रिश्ते पर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच सकती है.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 1 है और भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग केसरिया या सुनहरा होगा. भाग्य प्रबल रहेगा. सुबह 7 से 10 का समय शुभ है. सूर्य भगवान को तांबे के लोटे में जल अर्पित करें. तिल, गुड़ या चावल का दान करें. ओम सूर्याय नमः का 11 या 108 बार जाप करें. आपको विशेष फल प्राप्त होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि वालों की आज शादी तय होने के योग, झलकेगा रोमांस, मिलेंगे नए ऑर्डर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों