Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों सावधान! व्यवसाय और लव लाइफ में बनाएं संतुलन, राहु की चाल से करें बचाव, जानें कैसा रहेगा दिन?

0
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों सावधान! व्यवसाय और लव लाइफ में बनाएं संतुलन, राहु की चाल से करें बचाव, जानें कैसा रहेगा दिन?


Last Updated:

Aaj ka Mesh Rashifal 14 October 2025, Aries Horoscope Today: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहु ग्रह के प्रभाव से चुनौतीपूर्ण हो सकता है. व्यवसाय में मंदी, लव लाइफ में गलतफहमियां और स्वास्थ्य में तनाव की संभावना है. विशेषज्ञ पं. जगदीश द्विवेदी के अनुसार, समझदारी से फैसले लें, निवेश टालें और योग-प्राणायाम से स्वास्थ्य बेहतर बनाएं. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ और शनिदेव की पूजा से ग्रहों के प्रभाव को कम किया जा सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 October 2025 (आज मेष राशि राशिफल): मेष राशि वालों के लिए आज (14 अक्टूबर) का दिन व्यवसाय के लिए थोड़ा चुनौतियों भरा हो सकता है. स्वास्थ्य में भी तनाव मिलने की उम्मीद है. वहीं, लव लाइफ की बात करें तो मेष राशि के जातकों लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है. ऐसे में समझदारी से काम लें. अगर निवेश करना चाहते हैं तो कुछ दिनों के लिए फैसले को टाल सकते हैं, वरना नुकसान होने की संभावना है.

पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि मेष राशि में आज राहु ग्रह का प्रभाव रहेगा. राहु ग्रह के प्रभाव की वजह से व्यवसाय में आज चुनौतियां आने की उम्मीद है. व्यवसाय में मंदी के साथ नुकसान होने की भी संभावना है. ऐसे में व्यवसाय से जुड़े फैसले बेहद सोच-समझ कर ही लें. नई योजना पर विचार बना रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए टाल दें, वरना नुकसान हो सकता है. शेयर बाजार सहित अन्य जगहों पर निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर ही करें, क्योंकि अभी समय अनुकूल नहीं है.

मेष राशि वालों का लव लाइफ राशिफल
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की पूरी संभावना है. आज गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे अनबन होने की संभावना है. ऐसे में समझदारी से काम लें, बातचीत में संयम बरतें और आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. पारिवारिक रिश्ते मिले-जुले रहेंगे.

तनाव भरा हो सकता है स्वास्थ्य
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि राहु ग्रह के प्रभाव से स्वास्थ्य में दिक्कतें हो सकती हैं. आज तनाव की संभावना है. ऐसे में संतुलित आहार लें और पर्याप्त आराम करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है. संभव हो तो सुबह उठकर योग और प्राणायाम जरूर करें. इससे तनाव कम होगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

मेष राशि वाले यह करें उपाय
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि आज आपके लिए शुभ अंक 3 और शुभ रंग लाल व नारंगी होगा. उपाय के तौर पर गुरुवार को हनुमान का अष्टक पाठ करें. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. शनिदेव को दूध अर्पित कर सकते हैं. तुलसी को जल से स्नान कराएं. ऐसा करने से ग्रहों का प्रभाव कम होगा और लाभ के योग बनेंगे.

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष राशि वालों सावधान! व्यवसाय और लव लाइफ में बनाएं संतुलन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *