Aaj Ka Mesh Rashifal: लव लाइफ शानदार, पर पाचन से करें परहेज़, जानें मेष राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
Last Updated:
Aaj ka Mesh Rashifal 13 October 2025, Aries Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश द्विवेदी ने मेष राशि के जातकों के लिए 13 अक्टूबर का राशिफल साझा किया है. इस दिन राहु की महादशा और गुरु की अंतरदशा का असर उनके जीवन में दिखेगा. जहां एक ओर नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 13 October 2025 (आज मेष राशि राशिफल): मेष राशि के लिए आज का दिन काफी बेहतर है. खासकर, व्यव्साय व नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए. ऐसे में नए अवसर मिलने के साथ ही रुके हुए कामों के पूर्ण होने के योग बन रहे हैं. लव लाइफ में बेहतरीन रहेगा. वहीं, स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है. राहू के प्रभाव होने की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने की संभावना है.
पं. जगदीश द्विवेदी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि मेष राशि में इस समय राहु की महादशा और गुरु की अंतरदशा चल रही है. इन दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव सकारात्मक फलदायी होगा. लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. नए प्रोजेक्ट या योजनाओं में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को मिली-जुली सफलता मिलेगी, जो बेरोजगार हैं, उनके लिए नए अवसर बन सकते हैं.
स्वास्थ्य पर राहु का प्रभाव
स्वास्थ्य की दृष्टि से राहु का प्रभाव कुछ चिंताजनक हो सकता है. मानसिक तनाव और पाचन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. खानपान संयमित रखें और मसालेदार भोजन से परहेज करें. पर्याप्त नींद लें और योग/प्राणायाम करें.
लव लाइफ में खिलेगा प्यार
मेष राशि वालों के लिए लव लाइफ बेहतर रहेगी. रिश्तों में सकारात्मक संवाद होगा और प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी. पार्टनर को प्रपोज करने का अच्छा समय है. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. लेकिन गुस्से और अविश्वास से बचें.
आज का उपाय
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
हनुमान जी का पूजन करें, हनुमान चालीसा या “ॐ हनु हनुमते नमः” का जाप करें. इससे राहु का प्रभाव कम होगा और जीवन में शुभता बनी रहेगी.
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें