Aaj Ka Rashifal 02 Oct: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? जानें पूरा राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal 02 Oct: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? जानें पूरा राशिफल


Aaj Ka Mesh Rashifal 02 October 2025 (आज मेष राशि राशिफल): दशहरा पर्व इस बार मेष राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन मेष राशि पर बृहस्पति और शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहेगा. दशहरा के दिन दोनों ग्रह मिलकर जीवन में नए अवसर, सफलता और सौभाग्य के द्वार खोल सकते हैं.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य पं. अनुपम महाराज ने बताया कि दशहरा के दिन ग्रहों की चाल मेष राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी रहेगी. साथ ही, बृहस्पति और शुक्र ग्रह का प्रभाव रहेगा. यह दोनों गृह नए अवसरों को पैदा करेंगे. व्यवसाय और नौकरी के मामलों में दिन फायदेमंद रहेगा, वहीं रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

आज मेष राशि का करियर राशिफल
जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें कार्यस्थल पर सम्मान और सराहना मिल सकती है. वहीं, कारोबारी जातकों के लिए दिन न केवल लाभकारी होगा, बल्कि नई योजनाएं बनाने और लागू करने का भी उत्तम समय है. पं. अनुपम महाराज के अनुसार, आज लिए गए फैसले भविष्य में मुनाफा दिला सकते हैं.

मेष राशि का लव लाइफ राशिफल
प्रेम संबंधों के लिए भी दशहरा का दिन खास साबित हो सकता है. अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं या रिश्ते में सुधार लाना चाहते हैं, तो आज का दिन उपयुक्त है. संवाद और समझदारी से रिश्तों में नया रंग भरेगा. दिन प्रेमियों के लिए बेहद फलदायक सिद्ध हो सकता है.

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा, लेकिन थकावट और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. पं. अनुपम महाराज ने सलाह दी कि खानपान में सयंम रखें और यदि संभव हो तो हल्का व्यायाम और पर्याप्त आराम करें, जिससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें.

ध्यान दें: पीला वस्त्र और एक-तीन अंक रहेंगे शुभ
ज्योतिषीय दृष्टि से, आज पीला और सुनहरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा. साथ ही, अंक 1 और 3 से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. सुबह हनुमान जी की पूजा करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें. यह आपके दिन को और अधिक मंगलमय बना सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *