Aaj Ka Vrishabh Rashifal : आज पुराने झगड़े खत्म करने का दिन, वृषभ राशि वाले गाय को खिलाएं पालक

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : आज पुराने झगड़े खत्म करने का दिन, वृषभ राशि वाले गाय को खिलाएं पालक


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 26 November 2025 : कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका थोड़ा-बहुत अंदाजा लगा सकते हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 26 नवम्बर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज श्रवण नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा. आज आप यात्रा करेंगे तो आपको उसका फायदा भी मिलेगा. किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

कहां लगाएं पैसा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर होगा.आ ज आपके बिजनेस में वृद्धि के योग भी हैं. आज आप अपने काम को विस्तार दे सकते हैं. लंबे समय से आप जिस प्लान पर काम कर रहे हैं, उसे आज आप धरातल पर उतार पाएंगे. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको नौकरी में बदलाव से बचना चाहिए. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करें. इससे आपके फायदा होगा.

कैसे बनेंगे बिगड़ेंगे काम
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आपके पार्टनर से चले आ रहे पुराने झगड़े समाप्त होंगे. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. इससे आप दोनों के बीच रिश्ते मधुर होंगे. आज आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा आराधना करें और गाय को पालक खिलाएं. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आज पुराने झगड़े खत्म करने का दिन, वृषभ राशि वाले गाय को खिलाएं पालक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *