Aaj Ka Vrishabh Rashifal : एक तिलक बनाएगा काम, दौलत से भर जाएगा तिजोरी, वृषभ राशि वाले इस देवता को आज जरूर पूजें
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 October 2025 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आज वृषभ राशि के जातकों को अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. बिजनेस में भी वृद्धि के योग हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से पूरा राशिफल जानते हैं.
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके बिजनेस में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं. जो लोग एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा होगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपके प्रमोशन के योग भी दिख रहे हैं. आज आपको ऑफिस में समझदारी से काम करने की जरूरत है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड या शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
प्रपोज करने का अच्छा मौका
वृषभ राशि के जातक जिसे चाहते हैं, उसे प्रपोज कर सकते हैं. आज प्रपोज से बात बनने की संभावना है. जिन लोगों के पार्टनर हैं, आज उनका दिन शानदार रहने वाला है. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन मिलाजुला रहेगा. आज आपका शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें और घर से बाहर जाते समय माथे पर केशर का तिलक लगाएं, इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें