Aaj Ka Vrishabh Rashifal : खर्च पर रखें कंट्रोल, लव लाइफ में आएगा भूचाल, वृषभ राशि को आज बचाएंगे 7 मोदक
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 October 2025 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार है. वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से स्वाति नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आज आप काम को लेकर थोड़े टेंशन में रहेंगे. म्युचुअल फंड या शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचें
वृषभ राशि के जातको को आज बिजनेस में मुनाफा होगा. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करना होगा. आज आप अपने कॉम्पिटिटर को पछाड़कर आगे निकल पाएंगे. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड या शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करने से बचें. वरना आपको नुकसान होने की संभावना है.
इसमें आएगी दरार
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी. आज आपको अपने रिश्ते को संभालकर रखने की जरूरत है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो परिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे. आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश की पूजा आराधना करें और उन्हें 7 मोदक का प्रसाद भोग स्वरूप चढ़ाएं. इससे आपके जीवन के संकट दूर होंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें