Aaj Ka Vrishabh Rashifal : नहीं लगेगा मन, भारी पड़ सकती है सेहत के प्रति लापरवाही, वृषभ राशि वाले आज दान करें ये चीज
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 October 2025 : काशी के ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. आज आप मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में रहेंगे. मन भी अशांत रहेगा. आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें.
यहां रहेगा काम का दबाव
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा. लेकिन इन सब के बाद भी आपको अपने परिवार और घरवालों को पूरा समय देना होगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आज आप अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. आज आपको बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सरकारी स्कीम जैसे एफडी, टीडी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
लव लाइफ का क्या
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी शुभ होगी. आज आपके पार्टनर से सारे झगड़े समाप्त होंगे. आज आप अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं, जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गुड़ का दान करें तो जीवन में खुशहाली चलकर आएगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें