Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होशियार, ये काम करेगा उलटफेर, मिथुन राशि को बचाएगा भगवान गणेश से जुड़ा उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 15 October 2025 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, पुष्य नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं.
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन शानदार होगा. आज आपके पुराने रुके हुए पैसे भी वापस मिलेंगे. यदि आप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा होगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको आपके मेहनत के दम पर प्रमोशन मिलने के योग भी हैं. आज आपको बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा. बात निवेश की करें तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा और आपके पैसे सेफ भी रहेंगे.
शुभ रंग और शुभ अंक
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज मिलीजुली रहेगी. आज आपको अपने पार्टनर की कुछ बातों को नजरअंदाज करने की भी जरूरत है. वरना आपके रिश्ते पर इसका असर पड़ेगा. जो लोग शादी शुदा हैं, आज उन्हें अपने लाइफ पार्टनर को समय देना होगा. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएं. इससे आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंने शुरू हो जाएंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें