Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की आज होने वाली है बल्ले-बल्ले, माता लक्ष्मी की कृपा का योग, जरूर करें ये काम

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की आज होने वाली है बल्ले-बल्ले, माता लक्ष्मी की कृपा का योग, जरूर करें ये काम


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में आज माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है. आज आपका रुका हुआ धन भी अचानक वापस मिल सकता है. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको फायदा भी होगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 21 दिसम्बर को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी. आज आपका रुका हुआ धन भी अचानक वापस मिल सकता है. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको फायदा भी होगा. आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.

इन्वेस्टमेंट का बेस्ट समय

वृषभ राशि के जातक जो लंबे समय से इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वें म्युचुअल फंड या SIP में पैसा निवेश कर सकते हैं. यह छोटी-छोटी बचत आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न देगी. जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, आज वह अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. बात नौकरी की करें तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे. आज आप ऑफिस में वाद-विवाद से बचें, वरना इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज खुशनुमा होगा. आज आपके पार्टनर से लंबे समय से चला आ रहा झगड़ा भी समाप्त होगा. आज आप अपने पार्टनर को वक्त दें, इससे आपके रिश्ते भी बेहतर होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन काफी अच्छा होगा. आज आप अपने परिवार के साथ वक्त जरूर बिताएं. आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की उपासना करें और गाय को गुड़ खिलाएं, इससे आपके जीवन के संकट दूर होने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों की आज होने वाली है बल्ले-बल्ले, माता लक्ष्मी की कृपा का योग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *