Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार कैसा रहेगा? जानिए करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल
Last Updated:
Aaj ka Vrishabh Rashifal 10 October 2025, Taurus Horoscope Today: 10 अक्टूबर, शुक्रवार को कृतिका नक्षत्र और सिद्धि योग के संयोग के साथ वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन कुछ मामलों में शुभ तो कुछ में सावधानी बरतने वाला रहेगा. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय के अनुसार, आज निवेश के अच्छे योग बन रहे हैं, वहीं कामकाज में मेहनत और फोकस की जरूरत होगी.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 10 October 2025 (आज वृषभ राशि राशिफल): 10 अक्टूबर, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कृतिका नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा, शुक्र की वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कुछ मायनों में सकारात्मक और कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आज किसी नए काम की शुरुआत से बचें, समय अनुकूल नहीं है. यदि आप व्यवसायी हैं तो कार्यक्षेत्र में पूरा फोकस और मेहनत करनी पड़ेगी.
संतान पक्ष से शुभ समाचार
वृषभ राशि के लोगों को आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य की बात करें तो अस्वस्थ लोग राहत महसूस करेंगे, लेकिन गर्दन में दर्द से थोड़ी परेशानी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा व्यस्त और तनावपूर्ण रहेगा, इसलिए संयम रखें और पूरा ध्यान कार्य पर दें.
निवेश में लाभ- म्यूचुअल फंड में करें पैसा
यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.
लव लाइफ में मिठास, पार्टनर को दें सरप्राइज
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज सकारात्मक रहेगी. अपने पार्टनर को कोई छोटा सा तोहफा दें- इससे रिश्ते और मजबूत होंगे. साथ में कहीं घूमने भी जा सकते हैं. शादीशुदा लोगों को सलाह है कि वे अपने लाइफ पार्टनर से बेवजह की बहस से बचें, नहीं तो तनाव हो सकता है.
दिन की शुरुआत करें दही खाकर
आज आपका शुभ रंग: क्रीम और शुभ अंक: 7 है. यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकल रहे हैं, तो दही खाकर निकलें- इससे कार्य में सफलता मिलने की संभावना है.
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें