Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! अचानक आ सकती है आज आफत, यहां जानें उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 25 November 2025 : आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग बन रहा है. आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मुश्किलों भरा हो सकता है. स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें. वाहन चलाने में भी सावधानी जरूर बरतें. अपने परिवार को समय जरूर दें.
इसके लिए करें इंतजार
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उनका दिन आज मिला जुला रहेगा. अगर आप व्यापार में विस्तार की सोच रहे हैं तो फिलहाल इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें. जो लोग कपड़े से जुड़ा व्यवसाय कर रहे हैं आज उनका दिन शानदार होगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए अच्छा है. आज आपको अपने बॉस और साथियों का सहयोग भी जरूर मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा निवेश करें. इससे पैसे सुरक्षित रहेंगे.
इसमें रखें सावधानी
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज बड़ा बखेड़ा हो सकता है. आज आपके पार्टनर से आपके विवाद की प्रबल संभावना है. आज आप अपने वाणी पर संयम रखें. जो लोग शादीशुदा हैं आज वे अपने परिवार को समय जरूर दें. आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान मंदिर में जाकर घी का दीपक और बेसन का लड्डू चढ़ाएं. इससे आपके संकट दूर होने शुरू हो जाएंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें