Aaj Ka Vrishabh Rashifal : शादी की बात होगी पक्की, लेकिन इस पर रखें कंट्रोल, वृषभ राशि वालों को आज बचाएगा ये रंग
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 October 2025 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. मृगशिरा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. वृषभ राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं.
बिजनेस के लिहाज से वृषभ राशि के जातकों का दिन आज मिला जुला रहेगा. आज आप काम के सिलसिले में कहीं यात्रा की सोच रहे हैं तो अपने इस फैसले को टाल दें. आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनके काम से बॉस भी खुश रहेंगे. आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. बात निवेश की करें तो आज आप सोना-चांदी में पैसे इन्वेस्ट करें, इससे आपको फायदा होगा.
मिल सकता है धोखा
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आपके पार्टनर से आपको धोखा भी मिल सकता है. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य को अर्ध्य दें और बाहर किसी जरूरतमंद को लाल कपड़े या लाल वस्तु का दान करें. इससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें