Aaj Ka Vrishabh Rashifal : आज व्याघात योग का संयोग, वृषभ राशि वालों को मिलेगा पार्टनर, इस दाल का करें दान

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : आज व्याघात योग का संयोग, वृषभ राशि वालों को मिलेगा पार्टनर, इस दाल का करें दान


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 2 November 2025 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आज वृषभ राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा. कहीं घूमने जा सकते हैं.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 2 नवंबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा हुआ रहेगा. परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आज आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे.

कर सकते हैं श्रीगणेश
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस करने की सोच रहे हैं, आज वो नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं. जो लोग एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं, आज उनका भी दिन शानदार रहने वाला है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करें. आज आपको बॉस की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने में पैसा इन्वेस्ट करें, अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है.

जो सिंगल हैं, उनका क्या
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा रहेगी. जो लोग सिंगल हैं, आज पार्टनर की खोज पूरी होगी. आज आप जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं.
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य को अर्ध्य दें और इसके बाद वे मसूर की दाल का दान करें. इससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आज व्याघात योग का संयोग, वृषभ राशि वालों को मिलेगा पार्टनर, इस दाल का करें दान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों