Aaj Ka Vrishabh Rashifal : ऑफिस विवाद से बचें, सोने-चांदी में लगाएं पैसा…इस उपाय से दूर होंगे वृषभ राशि के संकट

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : ऑफिस विवाद से बचें, सोने-चांदी में लगाएं पैसा…इस उपाय से दूर होंगे वृषभ राशि के संकट


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 25 October 2025 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में संचरण कर रहे हैं. आज के दिन आप लड़ाई-झगड़े से बचें, वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 25 अक्टूबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि शनिवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा. आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं. इससे आप मानसिक रूप से तनाव से दूर रहेंगे और आपका दिन भी खुशनुमा रहेगा. आज के दिन आप लड़ाई-झगड़े से बचें, वरना आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं.
भगवान विष्णु के चरणों से निकली गंगा, कौन सी नदी उनके नेत्रों से निकली? जो इतनी पवित्र…देवता भी धुलने आते हैं पाप

इससे होगा फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन सामान्य रहेगा. आज आप बिजनेस टूर पर जाएंगे तो आपको सफलता जरूर हाथ लगेगी और आपको मुनाफा भी होगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में वाद-विवाद से बचें. आज आपको ऑफिस में पूरी मेहनत से काम करना होगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने-चांदी में पैसा इन्वेस्ट करें, इससे आपको फायफा होगा.

इसमें आएगी मधुरता
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा होगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी गरीब और जरूरतमंद की मदद जरूर करें. इससे आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

ऑफिस में विवाद से बचें, सोने में लगाएं पैसा…ऐसे दूर होंगे वृषभ राशि के संकट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *