Aaj Ka Vrishabh Rashifal : नए काम में मिलेगी सफलता, पार्टनर से बढ़ेगा प्रेम, वृषभ राशि वाले गांठ बांध लें ये बात
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 9 November 2025 : वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से आज मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है. आद्रा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, वो जरूर पूरा होगा. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
कहां लगाएं पैसा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस से जुड़े किसी नए काम की नींव रखेंगे, सफलता मिलेगी और आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. आज आपको पुराना रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो कार्यक्षेत्र में मस्ती के साथ काम करेंगे. आज आपके बॉस आपके मेहनत और काम से प्रसन्न रहेंगे. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करें, इससे आपको अच्छा फायदा होगा.
इनसे मधुर होंगे रिश्ते
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज बेहतर होगी. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप यदि अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे तो इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक लाल कपड़े में सवा किलो मसूर की दाल रखकर दान करें. इससे समाज में यश कीर्ति बढ़ेगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें