Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पढ़ाई पर फोकस, नई नौकरी के योग…वृषभ राशि वालों को आज बढ़ाना होगा प्यार

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पढ़ाई पर फोकस, नई नौकरी के योग…वृषभ राशि वालों को आज बढ़ाना होगा प्यार


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 5 february 2026 : वैदिक हिंदू पंचाग के हिसाब से आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा कन्या राशि में हैं. लोकल 18 से बात करते हुए काशी के ज्योतिषाचार्य संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी. दुश्मनों से सावधान रहें. पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. आज आपको लव लाइफ में प्यार बढ़ाना होगा.

वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 5 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों पर आज माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी. यदि आप स्टूडेंट हैं तो आज आप अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें. आज आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. शत्रुओं से भी थोड़ा सतर्क रहें. नुकसान पहुंचा सकते हैं.

कहां लगाएं पैसा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके बिजनेस में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आप अपने काम को विस्तार भी दे सकते हैं. आज आप पूरी मेहनत के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो नई जगह नौकरी के लिए प्रयास करेंगे तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने या चांदी में पैसा जरूर निवेश करें, इससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा.

बातचीत में बरतें सावधानी
वृषभ राशि के जातकों को लव लाइफ में आज अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी भी रखनी होगी. प्यार बढ़ाना होगा. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

पढ़ाई पर फोकस, नई नौकरी के योग…वृषभ राशि वालों को आज बढ़ाना होगा प्यार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *