Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज अपने पार्टनर के साथ निकल जाएं, खुशहाली के मिल रहे संकेत, क्या कहता राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Vridhabh Rashifal: वृषभ राशि वालों का जीवन शुक्रवार के दिन मंगलकारी होने वाला है. आज हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. आज आपके पुराने रुके हुए काम भी पूरे होंगे. आज आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा, वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 19 दिसम्बर को पौष माह की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार,आज ज्येष्ठा नक्षत्र और करण योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में संचरण करेंगे. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मंगलकारी होगा. आज हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. आज आपके पुराने रुके हुए काम भी पूरे होंगे. आज आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा, वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
नए प्रयोग से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो मार्केटिंग को लेकर नए प्रयोग कर सकते हैं. इन प्रयोगों से आपको अच्छा लाभ होगा. आज आप पैसों के लेन-देन में भी थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. हो सके तो अपने रिलेटिव को पैसा उधार न दें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज वो ऑफिस में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपको आपके मेहनत के दम पर अलग पहचान भी मिलेगी. आज आप चाहे तो नए नौकरी के लिए भी ट्राई कर सकते हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है.
लव लाइफ में आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आपके पार्टनर से चले आ रहे पुराने झगड़े भी समाप्त होंगे. आज चाहे तो आप अपने पार्टनर के साथ लांग ड्राइव पर भी जा सकते हैं. इससे आप दोनों के रिश्ते बेहतर और मधुर होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी खुशियों से भरा रहेगा. आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा करें. इस दौरान उन्हें सफेद फूल, सफेद पेड़ा और दही जरूर अर्पित करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.