Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले आज इस पक्षी को खिलाएं दाना, बनने लगेंगे काम, खूब बरसेगा पैसा

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले आज इस पक्षी को खिलाएं दाना, बनने लगेंगे काम, खूब बरसेगा पैसा


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 November 2025 : आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से हस्त नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आइये ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 16 नवंबर को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज हस्त नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा बुध देव की राशि कन्या में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है. परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आत्मविश्वास से पूरे दिन भरे रहेंगे.

किसमें लगाएं पैसा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें यात्रा से फायदा होगा. आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे आपको अपने व्यवसाय के विस्तार में मदद मिलेगी. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप बिना किसी तनाव के ऑफिस में काम करेंगे. अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे. आज आप चांदी में निवेश करें. इससे भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा.

शादी का प्रस्ताव

वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा रहने वाली है. आज आप अपने पार्टनर को भरपूर समय दें. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आज आप अपने पार्टनर से शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें अपने परिवार को समय देना होगा. आज आपका शुभ रंग बादामी और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक यदि कबूतर को गेहूं का दाना खिलाते हैं तो इससे आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगेंगे.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृषभ राशि वाले आज इस पक्षी को खिलाएं दाना, बनने लगेंगे काम, खूब बरसेगा पैसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *