Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी ना करें ये काम, वरना पीछे पड़ जाएगी आफत! जान लें राशिफल

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी ना करें ये काम, वरना पीछे पड़ जाएगी आफत! जान लें राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: अक्सर लोग बिना अपनी राशिफल देखे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान हो जाता है. इसलिए दिन की शुरुआत करने से पहले राशिफल जरूर जान लेना चाहिए. आइए जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 23 दिसम्बर को पौष माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज श्रवण नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा. आज आप लम्बी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल अपने इस फैसले को आप कुछ समय के लिए टाल दें. आज आप अपने से बड़ों का दिल भी न दुखाएं. इसके अलावा आज आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखने की जरूरत है.

नौकरी में प्रमोशन के योग

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. आज आप अपने व्यवसाय को भी विस्तार दे सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनके प्रमोशन के योग भी दिख रहे हैं. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोना-चांदी में निवेश करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा.

पार्टनर को दें तोहफा

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज खुशनुमा रहने वाला है. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी और पुराने मन मुटाव भी समाप्त होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें अपने व्यस्त समय से अपने परिवार को भी वक्त देना होगा. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा-आराधना करें और किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़े या कम्बल दान में दें. इससे आपके जीवन के संकट दूर हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी ना करें ये काम, वरना पीछे पड़ जाएगी आफत!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों