Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले आज रहें सावधान! शादीशुदा के लिए आज खतरे की घंटी, ये गलती करते ही टूटेगी आफत
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 7 October 2025 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. रेवती नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी होगा या मुश्किलें बढ़ेंगी, आइये जानते हैं.
ये फैसला होगा लकी
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपको बिजनेस में मुनाफा भी होगा. आज आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में बिंदास होकर काम करेंगे. आज हालात जैसे भी हों, आपको बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा. बात निवेश की करें तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा लगाएं. इससे आपके पैसे सेफ रहेंगे और ये फैसला भविष्य में आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा.
ये काम बनाएगा दिन
वृषभ राशि के जो जातक सिंगल हैं, आज वे अपने दिल की बात जिससे भी कहना चाहते हैं, खुलकर कह सकते हैं. हालांकि इसमें जल्दीबाजी नहीं करनी है. जिनके पहले से पार्टनर हैं, आज उनका दिन खुशनुमा रहने वाला है. शादीशुदा लोग आज अपने जीवन साथी को समय दें, वरना आपके बीच विवाद हो सकता है. आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक मां दुर्गा की पूजा उपासना करें और उन्हें लाल चुनरी और नारियल जरूर चढ़ाए. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें