Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों की आज गौ माता बनाएंगी दिन, पार्टनर की इस चीज को नजरअंदाज करने में ही भलाई

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों की आज गौ माता बनाएंगी दिन, पार्टनर की इस चीज को नजरअंदाज करने में ही भलाई


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 8 October 2025 : आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. अश्वनी नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. जिनको नौकरी का इंतजार है, आज उनका इंतजार खत्म हो सकता है. और क्या-क्या होगा, आइये जानते हैं.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 8 October 2025/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 8 अक्टूबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्वनी नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार के पूरा दिन अलग-अलग चीजों के लिए कैसा रहने वाला है. काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महराज बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभकारी होगा. जिन लोगों को लंबे समय से नौकरी का इंतजार है, आज उनका इंतजार खत्म हो सकता है. वृषभ राशि के जातकों को आज नौकरी मिल सकती है. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं.

इस काम को लगेंगे पंख
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वे अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है. आज आपको धन का लाभ होगा और पुराना रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिलेगा. बात निवेश की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

इनसे हो सकती है लड़ाई
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में अचानक मुश्किलें आ सकती हैं. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. हो सके तो आप उसकी छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें, वरना आपके रिश्तों में खटास आ सकती है. आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा उपासना करें और हो सके तो गाय को हरे चारे के तौर पर पालक या अन्य साग खिलाएं. इससे आपके संकट दूर होंगे.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृषभ राशि वालों की आज गौ माता बनाएंगी दिन, इस चीज को नजरअंदाज करने में ही भलाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *