Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को आज मिलेगा डबल फायदा! बिजनेस में सफलता तो लव लाइफ में आएगी मिठास

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को आज मिलेगा डबल फायदा! बिजनेस में सफलता तो लव लाइफ में आएगी मिठास


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 21 November in Hindi: आज शुक्रवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा. व्यवसाय, करियर और लव लाइफ में संतुलन बनाए रखने के लिए यह समय बेस्ट है. लव लाइफ में थोड़ा संभलकर रहना होगा. जानिए आज आपको किन कामों से बचना चाहिए और क्या करना चाहिए जिससे आपका पूरा दिन अच्छा रहे.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 21 नवम्बर को मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार,आज अनुराधा नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहें है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकतें है. आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. आज आप मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे.

नए काम का कर सकतें है श्रीगणेश

वृषभ राशि के जातक जो नए बिजनेस के शुरुआत की सोच रहें हैं. वो आज नए काम का श्री गणेश कर सकतें है. यह समय उनके लिए इस लिहाज से काफी अच्छा है. यदि आप पहले से एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े है तो आज आपको धन का लाभ भी होगा. बात नौकरी कर रहे हैं लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में किसी से भी बात विवाद न करें. आज आपका पूरा फोकस काम पर होना चाहिए. वहीं यदि आप इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा. हालांकि आपको इसके लिए किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
असली पुखराज न पहना तो असर नहीं, उल्टा होगा नुकसान, इन 5 तरीकों से करें पहचान

लव-लाइफ में रहेगा उतार-चढ़ाव

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी. आज आप अपने रिश्तों को थोड़ा संभालकर रखें. वहीं जो लोग शादीशुदा है आज उन्हें अपने परिवार को भी समय देना होगा.

नींबू और इमली का न करें सेवन

आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा करें और पूरे दिन खट्टे चींजों का सेवन न करें. इससे आपपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृषभ राशि वालों को आज मिलेगा डबल फायदा! जानें आज क्या करें और क्या नहीं?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *