Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान…एक्सीडेंट हो सकता है, यहां न लगाएं पैसा, इस उपाय से बचाएंगी गौमाता

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान…एक्सीडेंट हो सकता है, यहां न लगाएं पैसा, इस उपाय से बचाएंगी गौमाता


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 October 2025 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आज वृषभ राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी रहेगी. वाहन चलाते समय भी थोड़ा अलर्ट रहें. आज आप चाहें तो नौकरी बदला सकते हैं.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 29 अक्टूबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी रहेगी. किसी नए काम की शुरुआत से बचें, वरना मुश्किल में फंस सकते हैं. वाहन चलाने में भी थोड़ी सावधानी बरतें.
इनके सहयोग से होगा फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपके किसी पुराने दोस्त के सहयोग से आपकी कोई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा भी होगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में बिना किसी दबाव के काम कर पाएंगे. आज आप नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी अच्छा है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने-चांदी में इन्वेस्टमेंट से बचें, वरना आपको भारी नुकसान होने की संभावना है.

इममें आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज बेहतर होगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, वो किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गोमाता की सेवा करें और उन्हें हरा चारा अर्पण करें. इससे आपके सभी बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृषभ राशि वालों सावधान! एक्सीडेंट हो सकता है, यहां न लगाएं पैसा, बचाएंगी गौमात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *