Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान, दुश्मनों की आज आप पर नजर, इस अवतार की पूजा छुड़ाएगी पिंड

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान, दुश्मनों की आज आप पर नजर, इस अवतार की पूजा छुड़ाएगी पिंड


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 December 2025 : वैदिक हिन्दू पंचांग के हिसाब से आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है. रेवती नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि आज वृषभ राशि केे जातकों का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 1 दिसम्बर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रेवती नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा. आज आपको अफसरों का साथ मिलेगा. आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे. हालांकि आज आपको अपने शत्रुओं से थोड़ा सचेत रहने की भी जरूरत है.

नई नौकरी के योग
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन शानदार होगा. आज आप अपने आय व्यय में संतुलन बनाए रखें. जो लोग एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं, आज उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं. ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार में निवेश करें. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

जानें पार्टनर से कैसा रहेगा रिश्ता
वृषभ राशि के जातकों के संबंध आज उनके पार्टनर से मधुर होंगे. कहीं रेस्टोरेंट या धार्मिल स्थल पर घूमने जा सकते हैं. आज पार्टनर के साथ जितना वक्त बिताएंगे, आप दोनों एक दूसरे को उतना ही बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन बेहतरीन होने वाला है. आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव के रुद्रावतार रामभक्त हनुमान जी की पूजा आराधना करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. आपका दिन बेहतरीन होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

वृषभ राशि वालों सावधान, दुश्मन की आज आप पर नजर, इस अवतार की पूजा छुड़ाएगी पिंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों