Aaj Ka Vrishabh Rashifal : 7 जन्म बाद आएगा ऐसा दिन, यहां लगाएं पैसा, वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : 7 जन्म बाद आएगा ऐसा दिन, यहां लगाएं पैसा, वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 3 November 2025 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और हरषाना योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा देवगुरु वृहस्पति की राशि मीन में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि वाले आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. उन्हें अचानक धन का लाभ भी होगा.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 3 नवंबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और हरषाना योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा देवगुरु वृहस्पति की राशि मीन में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा. आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. आज आपको अचानक धन का लाभ भी होगा.

ऐसी यात्रा से फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, अगर आज वो किसी यात्रा पर जाते हैं तो इससे उन्हें फायदा होगा. आज आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बिंदास होकर काम करेंगे. बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप किसी प्लॉट में इन्वेस्ट करें, इससे आपको अच्छा फायदा होगा.

पूजा करें, लेकिन ऐसे
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशियों से भरी रहेगा. आज आप अपने पार्टनर से शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है, जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें तीन पत्तियों वाली तीन बेलपत्र, दूध और भस्म अर्पित करें. इससे आपके वैवाहिक रिश्ते मधुर होंगे.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

7 जन्म बाद आएगा ऐसा दिन, यहां लगाएं पैसा, वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *