Aaj Ka Vrishabh Rashifal : इस फूल से खुश होगा पार्टनर, इस मिठाई से भगवान, वृषभ राशि के लिए आज बैलेंस बनाना जरूरी
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 21 October 2025 : आज कार्तिक माह की अमावस्या और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से आज चित्रा नक्षत्र और विष्कम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे. आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. वृषभ राशि के जातक आज हनुमान जी की पूजा जरूर करें.
पूरी ऊर्जा के साथ…
वृषभ राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आप बिजनेस कर रहें हो या नौकरी, आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज आप पर बॉस प्रसन्न रहेंगे. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने-चांदी में निवेश करें, इससे आपको भविष्य में तगड़ा मुनाफा होगा. सरकारी स्कीम में भी निवेश कर सकते हैं. वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज सामान्य रहने वाली है. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. इसके अलावा आज आप यदि अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देते हैं तो इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे और प्रेम संबंध भी मजबूत होगा.
हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीज
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक सुबह सवेरे हनुमान जी की पूजा आराधना करें. इससे आपका दिन बेहतरीन होगा और आपके कष्ट और संकट दूर होंगे. बजरंग बली को आज लड्डू चढ़ाना न भूलें.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें