Aaj Ka Vrishabh Rashifal : इस रंग का कपड़ा लाएगा मुसीबत, बॉस से लगेगी फटकार, वृषभ राशि वाले न करें ये गलती
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 November 2025 : अगले पल क्या होगा, अगर इसका पूरा लेखा-जोखा पहले ही कोई बात दे तो कितना अच्छा हो. हमारा राशिफल यही करता है. कई बार इसकी गणना सटीक होती है. आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. वृषभ राशि के जातकों का आज दिन बेहतरीन होगा.
ऑफिस में कोताही खतरनाक
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वो किसी नए प्लान पर काम शुरू कर सकते हैं. आज बिजनेस में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर बिल्कुल भी कोताही न बरतें. बॉस से फटकार भी लग सकती है. आज बेवजह किसी से वाद विवाद न करें. आज आप किसी छोटे प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है.
इस काम के लिए अच्छा समय
वृषभ राशि के जातक जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात आज खुलकर रख सकते हैं. हालांकि इसमें आपको जल्दीबाजी करने की जरूरत नहीं है. जिनके पहले से पार्टनर हैं आज उनका दिन भी शानदार होगा. आज आपको अपने पार्टनर के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताना चाहिए. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें. भूलकर भी काले या नीले रंग के कपड़ों को न पहने वरना आप मुसीबत में फंस सकते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें