Aaj Ka Vrishabh Rashifal : ऑफिस विवाद से बचें, सोने-चांदी में लगाएं पैसा…इस उपाय से दूर होंगे वृषभ राशि के संकट
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 25 October 2025 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में संचरण कर रहे हैं. आज के दिन आप लड़ाई-झगड़े से बचें, वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि शनिवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा. आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं. इससे आप मानसिक रूप से तनाव से दूर रहेंगे और आपका दिन भी खुशनुमा रहेगा. आज के दिन आप लड़ाई-झगड़े से बचें, वरना आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं.
इससे होगा फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन सामान्य रहेगा. आज आप बिजनेस टूर पर जाएंगे तो आपको सफलता जरूर हाथ लगेगी और आपको मुनाफा भी होगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में वाद-विवाद से बचें. आज आपको ऑफिस में पूरी मेहनत से काम करना होगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने-चांदी में पैसा इन्वेस्ट करें, इससे आपको फायफा होगा.
इसमें आएगी मधुरता
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा होगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी गरीब और जरूरतमंद की मदद जरूर करें. इससे आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें