Aaj Ka Vrishabh Rashifal : चाहते हो तरक्की या हर मुसीबत में परिवार का साथ? वृषभ राशि आज कर लें बस एक काम

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : चाहते हो तरक्की या हर मुसीबत में परिवार का साथ? वृषभ राशि आज कर लें बस एक काम


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 November 2025 : वैदिक हिन्दू पंचांग के हिसाब से आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तम तिथि और गुरुवार का दिन है. धनिष्ठा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मकर में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खट्टा-मीठा रहेगा. लेकिन मुश्किल कैसी भी हो, आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र हमारे जीवन में बड़ा प्रभाव रखता है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 27 नवम्बर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तम तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज धनिष्ठा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय लोकल 18 से बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन कुछ मायनों में अच्छा और कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप आर्थिक लेनदेन को लेकर थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. अचानक किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं, लेकिन हर मुश्किल समय में परिवार का पूरा साथ मिलेगा.

दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन शानदार रहेगा. आज आपको व्यवसाय में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की मिलेगी. आज आप अपने बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करें. मेहनत के दम पर आपको प्रमोशन भी मिल सकता है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप चांदी में पैसा निवेश करें. इससे भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा.

लव लाइफ कैसी
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज सामान्य होगी. आज आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं. आज पार्टनर के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताना चाहिए. जो लोग शादीशुदा हैं आज उनका जीवन सामान्य रहने वाला है. आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें और कार्यक्षेत्र या जरूरी काम से यदि वो बाहर जा रहें हैं तो पीले रंग का वस्त्र जरूर धारण करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

चाहते हो तरक्की या हर मुसीबत में परिवार का साथ? वृषभ राशि आज कर लें बस एक काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *