Aaj Ka Vrishabh Rashifal : तुलसी की माला से खुलेगी वृषभ राशि की किस्मत, बनने लगेंगे सारे काम, जानें कैसे
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 November 2025 : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास होगा. आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. अगर आज आप यात्रा करें तो इससे भी आपको फायदा होगा. आज पुष्य नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 11 नवम्बर को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुष्य नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास होगा. आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपको रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. आज आप यात्रा करेंगे तो इससे भी आपको फायदा होगा.
लग सकती है मुहर
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज का दिन उनके लिए बेहद शुभ होगा. लंबे समय से आप जिस डील को फाइनल करने के लिए परेशान थे उस पर आज मुहर लग सकती है. आज आप नए क्लाइंट को भी डील कर सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उनके प्रमोशन के योग बन रहे हैं. हालांकि इसके लिए आपको अपनी काबिलियत भी साबित करनी होगी. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोना-चांदी में निवेश करेंगे तो आपको इससे फायदा होगा.
इससे बढ़ेगी तकरार
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज अचानक आफत आ सकती है. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर रखें वरना इससे आपके रिश्तों में दरार भी आएगी. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें और उन्हें तुलसी के पत्तो की माला चढ़ाएं. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें